सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भीषण गर्मी में शरबत पीकर पाई राहत
द गाइडर एकेडमी के सहयोग व स्वामी देवव्रत बाबा के संरक्षण में आयोजित हुआ सेवा शिविर
ट्रस्ट के संस्थापक हिमांशु प्रणव बोले— अनवरत जारी रहेगा जन-सेवा का संकल्प
सहरसा, 2 अक्टूबर, 2026 : स्वामी रामानन्द स्वामी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर सिमराहा स्थित महर्षि मेंही आश्रम में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा के लिए SCV वेलफेयर ट्रस्ट आगे आया और विशाल निःशुल्क शरबत वितरण शिविर का सफल आयोजन किया।
स्वामी देवव्रत बाबा के पावन संरक्षण तथा ‘द गाइडर एकेडमी’ (The Guider Academy) के विशेष सहयोग से आयोजित यह सेवा शिविर सुबह 7:00 बजे से प्रातः 11:30 बजे तक निरंतर चला। आश्रम पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भीषण गर्मी और भीड़ के बीच ठंडा शरबत पीकर राहत महसूस की।
कार्यक्रम के संबंध में विचार व्यक्त करते हुए SCV वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक हिमांशु प्रणव ने कहा, “मानव सेवा ही हमारा परम धर्म है। समाज कल्याण और जरूरतमंदों की मदद के लिए ट्रस्ट का यह सेवा कार्य आगे भी अनवरत जारी रहेगा।”
ज्ञात हो कि हिमांशु प्रणव और उनकी युवा टीम सामाजिक सरोकारों में सदैव अग्रणी भूमिका निभाती रही है। इससे पूर्व भी टीम द्वारा रेलवे स्टेशन तथा विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर भोजन वितरण व जनकल्याणकारी अभियान चलाए जाते रहे हैं। इसके अलावा हिमांशु स्वयं 16 बार रक्तदान कर चुके हैं और अपने ट्रस्ट के माध्यम से सैकड़ों मरीजों की जान बचाने के लिए निरंतर रक्तदान शिविर व सहायता अभियान संचालित करते हैं।
शिविर को सफल बनाने में ट्रस्ट के सक्रिय कार्यकर्ताओं ओमप्रकाश, मणिभूषण, दीपक, सोनू, अभिनव, दीपांशु एवं अभिषेक आदि ने पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से मुख्य भूमिका निभाई। स्थानीय नागरिकों तथा आश्रम आए श्रद्धालुओं ने SCV वेलफेयर ट्रस्ट के इस अनुकरणीय एवं सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा की।

















