• Home
  • अररिया
  • अररिया/ जोगबनी में ‘जोगबनी वेलनेस सेंटर’ का हुआ उद्घाटन, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश
Image

अररिया/ जोगबनी में ‘जोगबनी वेलनेस सेंटर’ का हुआ उद्घाटन, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश

जोगबनी (अररिया), 28 सितंबर 2026 : जोगबनी के पोस्ट ऑफिस रोड स्थित चौधरी मार्केट, पुराने थाना के सामने सोमवार को ‘जोगबनी वेलनेस सेंटर’ का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, गणमान्य लोग तथा स्वास्थ्य एवं फिटनेस के प्रति जागरूक लोग शामिल हुए।

सेंटर के संचालकों आरजू अंसारी एवं मेहनाज़ खातून ने बताया कि सेंटर का उद्देश्य लोगों को संतुलित जीवनशैली, वजन प्रबंधन और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। इस अवसर पर लोगों को नियमित दिनचर्या, संतुलित खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

सेंटर प्रबंधन के अनुसार, वर्तमान समय में अनियमित खान-पान और जीवनशैली में बदलाव के कारण वजन बढ़ने जैसी समस्याएं आम हो रही हैं। सेंटर में वजन प्रबंधन और स्वस्थ जीवनशैली से संबंधित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की बात कही गई। समारोह के दौरान सेंटर का संदेश “स्वस्थ रहें, मस्त रहें” तथा “स्वस्थ जीवन ही सुखदायक जीवन है” रखा गया।

सेंटर की ओर से लोगों को इसकी कार्यप्रणाली समझने के लिए ‘One Day FREE Experience’ की सुविधा उपलब्ध कराने की जानकारी दी गई। सेंटर प्रबंधन ने प्राकृतिक उत्पादों के उपयोग का दावा करते हुए इन्हें साइड इफेक्ट रहित बताया है। स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या में विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह लेने की भी आवश्यकता बताई गई।

कार्यक्रम में विशेष आमंत्रित वेलनेस कोच के रूप में हैप्पी फिटनेस एंड वेलनेस सेंटर, अररिया से मोहम्मद अल इमाद, असदुल्लाह, गाज़ी, यूसुफ़ एवं साहिबा खातून तथा हैप्पी फिटनेस सेंटर, रामबाग, पूर्णिया से ज़ुबैर आलम एवं तैयब आलम मौजूद रहे।

इसके अलावा समारोह में शहजाद अंसारी, रुस्तम अंसारी, बबलू अंसारी, सोहराब अंसारी, राबिया बसरी, मुर्शीद, घनश्याम झा समेत कई लोग उपस्थित रहे।

सेंटर प्रबंधन के अनुसार, जोगबनी वेलनेस सेंटर का संचालन प्रतिदिन सुबह 6 बजे से 9 बजे तक किया जाएगा। सेंटर का पता पोस्ट ऑफिस रोड, चौधरी मार्केट, पुराने थाना के सामने, जोगबनी है। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8969965494 पर संपर्क किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *