• Home
  • वाराणसी
  • वाराणसी/ हेरिटेज वॉक से छात्राओं ने जाना काशी का इतिहास, संस्कृति और रानी लक्ष्मीबाई का शौर्य
Image

वाराणसी/ हेरिटेज वॉक से छात्राओं ने जाना काशी का इतिहास, संस्कृति और रानी लक्ष्मीबाई का शौर्य

विश्व पर्यटन दिवस की पूर्व संध्या पर VTG एवं इंडिया टूरिज्म ने किया विशेष आयोजन

अभिषेक भट्टाचार्य, कोलकाता

वाराणसी, 28 सितंबर 2026 : विश्व पर्यटन दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को वाराणसी टूरिज्म गिल्ड (VTG) एवं इंडिया टूरिज्म, नॉर्दर्न रीजन के संयुक्त तत्वावधान में पाणिनि कन्या महाविद्यालय तथा बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) की पर्यटन छात्राओं के लिए विशेष हेरिटेज वॉक एवं स्टोरी टेलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

हेरिटेज वॉक की शुरुआत अस्सी घाट से हुई। छात्राओं को काशी की प्राचीन गलियों और ऐतिहासिक स्थलों से होते हुए रानी लक्ष्मीबाई स्मारक तक ले जाया गया। इस दौरान उन्हें वाराणसी की समृद्ध संस्कृति, परंपरा एवं विरासत के साथ-साथ रानी लक्ष्मीबाई के जीवन, संघर्ष, साहस और वीरता की गाथा से परिचित कराया गया।

कार्यक्रम में स्टोरी टेलिंग के माध्यम से काशी के इतिहास एवं रानी लक्ष्मीबाई से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया गया। छात्राओं से क्विज के माध्यम से प्रश्न पूछे गए तथा सही उत्तर देने वाली छात्राओं को उपहार देकर प्रोत्साहित किया गया।

इस अवसर पर छात्राओं को पर्यटन क्षेत्र की संभावनाओं एवं इसमें उपलब्ध विभिन्न कैरियर अवसरों के बारे में भी जानकारी दी गई। साथ ही स्वच्छता के महत्व को समझाते हुए छात्राओं को अपने आसपास के पर्यटन स्थलों एवं सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया, ताकि स्वच्छ भारत अभियान को और मजबूती मिल सके तथा युवा पीढ़ी में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़े।

कार्यक्रम में भारत पर्यटन के सहायक निदेशक अमित गुप्ता, वाराणसी टूरिज्म गिल्ड के अध्यक्ष सुभाष कपूर, सचिव सौरभ पांडेय, कोषाध्यक्ष रंजीत श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव जे. के. राय, वरिष्ठ गाइड एवं TGA के नीलेश तथा अखिलेश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

जैनेंद्र राय एवं अखिलेश कुमार ने स्टोरी टेलिंग के माध्यम से छात्राओं को काशी की विरासत एवं रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों की जानकारी दी।

कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को जलपान कराया गया और हेरिटेज वॉक का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *