• Home
  • अररिया
  • अररिया/ डीआरएम किरेन्द्र नरह ने किया जोगबनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया जायजा
Image

अररिया/ डीआरएम किरेन्द्र नरह ने किया जोगबनी रेलवे स्टेशन का निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया जायजा

अमृत भारत स्टेशन की तर्ज पर जोगबनी रेलवे स्टेशन का हो सकता है विकास

जोगबनी (अररिया), 28 सितंबर, 2026 : पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार मंडल रेल प्रबंधक (DRM) किरेन्द्र नरह ने सोमवार की शाम को जोगबनी रेलवे स्टेशन का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान स्टेशन पर चल रहे विभिन्न विकास एवं सुंदरीकरण कार्यों की समीक्षा की गई तथा रेल अधिकारियों एवं स्थानीय प्रतिनिधियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने प्लेटफॉर्म संख्या 1 की ऊँचाई बढ़ाने के लिए चल रहे निर्माण कार्य की प्रगति देखी और अधिकारियों को कार्य समय सीमा के भीतर व गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। जोगबनी स्टेशन को ‘अमृत भारत स्टेशन’ योजना की तर्ज पर अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने एवं विकसित करने को लेकर उच्च अधिकारियों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

इसके अलावा डीआरएम ने स्टेशन के विश्रामालय और अन्य जारी मरम्मत कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात रेलवे के सभी स्तर के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। साथ ही स्थानीय समाजसेवी और जनप्रतिनिधियों ने भी डीआरएम से मुलाकात की और स्टेशन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की।

निरीक्षण के दौरान स्थानीय लोगों और यात्रियों ने स्टेशन पर सीसीटीवी कैमरे बंद रहने तथा ट्रेन आने के बाद प्लेटफॉर्म पर ऑटो व टैक्सी चालकों के प्रवेश करने और यात्रियों के साथ जबरन खींचतान करने की गंभीर शिकायतें रखीं। डीआरएम किरेन्द्र नरह ने इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सीसीटीवी तुरंत दुरुस्त करने और प्लेटफॉर्म पर अनाधिकृत ऑटो व टैक्सी चालकों के प्रवेश पर रोक लगाने के सख्त निर्देश दिए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा से कोई समझौता न हो।

इस निरीक्षण दौरे के दौरान कटिहार मंडल के कई वरिष्ठ अधिकारी (जैसे Sr.DEN/C, Sr.DEE/G, Sr.DCM, Sr.DSTE, S.DOM, Sr.DSO, DSC एवं DEN/2) उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि डीआरएम ने अपनी टीम के साथ जोगबनी से पूर्व कटिहार से जोगबनी के रास्ते मे आनेवाले कई छोटेबड़े स्टेशनों के भी निरीक्षण किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *