• Home
  • चंडीगढ़
  • चंडीगढ़/ सेक्टर-30 से माता बाला सुंदरी के दर्शन को श्रद्धालुओं का जत्था रवाना
Image

चंडीगढ़/ सेक्टर-30 से माता बाला सुंदरी के दर्शन को श्रद्धालुओं का जत्था रवाना

चंडीगढ़, 3 अगस्त : सेक्टर-30 से रविवार को माता बाला सुंदरी के पावन दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था बस के माध्यम से रवाना हुआ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने बस को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ कराया।

इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता बाला सुंदरी सभी यात्रियों की यात्रा को मंगलमय बनाएं तथा सभी पर सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद बनाए रखें। उन्होंने कहा कि धार्मिक यात्राएं लोगों की आस्था को सशक्त करने के साथ-साथ सामाजिक एकता और आपसी सद्भाव को भी बढ़ावा देती हैं।

बस रवाना होने से पहले श्रद्धालुओं ने माता रानी के जयकारे लगाए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस दौरान सेक्टर-30 के अनेक स्थानीय निवासी एवं श्रद्धालु भी मौजूद रहे और यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *