News4All

Latest Online Breaking News

नोएडा/ टोक्यो पैरा ओलंपिक में सफलता अर्जित कर खिलाड़ियों ने बढ़ाया जिले का मान : साधना सिन्हा

✍️ अनिल कुमार श्रीवास्तव

टोक्यो पैरा ओलंपिक सिल्वर मेडल विजेता जिलाधिकारी सुहास एल वाई व प्रवीण कुमार को महिला सेवियो ने किया स्वागत व अभिनंदन

नोएडा : टोक्यो पैरा ओलंपिक में सफलता अर्जित करने वाले गौतमबुद्ध नगर जिलाधिकारी सुहास एल वाई के आगमन पर महिला शक्ति सामाजिक समिति द्वारा शुक्रवार को गर्मजोशी से स्वागत व अभिनंदन कर उन्हें सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त एक्टिव सिटीजन टीम, व्यापार मंडल व अन्य सामाजिक संस्थाओं के साथ मिलकर महिला शक्ति सामाजिक समिति ने जिले के ही सिल्वर मेडल विजेता प्रवीण कुमार का भी स्वागत व सम्मान किया।

जिलाधिकारी श्री सुहास एल वाई को भगवान गणेश की मूर्ति, सुंदर पौधे से सुसज्जित गमला भेंट कर व शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत व अभिनंदन किया गया । इस  सम्मान कार्यक्रम में महिला शक्ति सामाजिक समिति अध्यक्ष साधना सिन्हा ने कहा कि सफलता अर्जित करते हुए मेडल जीतकर आप लोगो ने हमारे जनपद का नाम रोशन किया है। इसके लिए मातृशक्ति तहे दिल से शुक्रगुजार है। श्रीमती सिन्हा ने कहा कि आप लोग नवोदित व प्रयत्नशील प्रतिभा विकास के जरूर कदम उठाएं। उन्होंने कहा समिति जिले में प्रतिभाओ के अंदर प्रोत्साहन से खेल विकास की भावना पैदा की जाय इसके लिए समिति शीघ्र सुझाव देगी।

इस स्वागत, अभिनंदन, सम्मान कार्यक्रम में महिला शक्ति सामाजिक समिति की साधना सिन्हा के अलावा उषा वल्स, शशि कोशिश, अंजू पुंडीर, गीता पुंडीर, विद्या, उर्मिला शर्मा, अर्चना निराली, सीमा सिंह, संगीता सक्सेना, रानी पांडेय आदि महिला सेवी सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं।