News4All

Latest Online Breaking News

दरभंगा/ प्राकृतिक अपशिष्टों से खाद का निर्माण कर किसान जैविक खेती की ओर बढ़ा रहे कदम

✍️ हरिमोहन चौधरी, दरभंगा (बिहार)

तारडीह (दरभंगा) : प्रखंड क्षेत्र मे स्वयंसेवी संस्थान हेल्पेज इंडिया के मार्गदर्शन में प्रखंड के बुजुर्ग किसान प्राकृतिक अपशिष्ट पदार्थों का उपयोग कर खाद बनाकर जैविक खेती की ओर अग्रसर हो रहे हैं। वही बायोचार बेच अपनी आमदनी भी बढ़ा रहे हैं।

हेल्पज इंडिया के जिला समन्वयक जीवेश झा ने बताया कि बुजुर्ग सेवा संस्थान द्वारा इसकी शुरुआत की गई थी।जिसके बाद देखते- देखते अन्य किसानों ने भी इसे अपनाया है।इसके उपयोग से पैदावार में काफी बढ़ोतरी होने के साथ रासायनिक खाद पर निर्भरता समाप्त हुई है। प्राकृतिक अपशिष्ट जो बर्बाद हो जाता था और प्रदूषण फैलाता था उसका उपयोग किसान खाद के रूप मे कर रहे हैं।

इसका उपयोग करने के बाद कृषक रामचंद्र सिंह, सुशील यादव, बीरेन्द्र यादव, शिवनारायण पासवान आदि काफी संतुष्ट दिखते हैं । वे लोग अब अन्य किसानो को भी इसके लिए मोटिवेट कर खेतो को समृद्ध करने में लगे हुए हैं।