News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ प्रसिद्ध लेखिका गुगलानी की दो पुस्तकों का किया गया विमोचन

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

 

चंडीगढ़ : संवाद साहित्य मंच की ओर से सेक्टर 40 सी चंडीगढ़ से प्रसिद्ध लेखिका विमला गुगलानी ‘गुग’ की दो पुस्तकों “मन कस्तूरी” (हिंदी) और ‘रंगला जंगल” (पंजाबी) का विमोचन वरिष्ठ संपादक दलजीत सिंह अरोड़ा व सुप्रसिद्ध साहित्यकार प्रेम विज ने किया। इस अवसर पर साहित्यकार डॉ विनोद शर्मा, डॉ. सरिता मेहता, नीरू मित्तल नीर, डॉ सुभाष सेठी, कंचन भल्ला, विनय लूथरा और गुगलानी के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

पुस्तक पर अपने विचार रखते हुए दलजीत सिंह अरोड़ा ने कहा कि पुस्तक के सभी निबंधों में पाठकों को भरपूर जानकारी उपलब्ध होती है। साहित्यकार व मंच के अध्यक्ष प्रेम विज ने बधाई देते हुए कहा कि सभी निबंध समसामयिक विषयों से जुड़े हुए हैं। कार्यक्रम के समापन पर लेखिका विमला गुगलानी ‘गुग’ ने डॉ. विनोद शर्मा को अपनी प्रकाशित पुस्तकें मन है कस्तूरी, रंगला जंगल, उत्सव है जिंदगी, स्मृतियों के आर- पार, इंद्रधनुषी जीवन कथा, सन्नी-बन्नी भी भेंट की।