• Home
  • चंडीगढ़
  • चंडीगढ़/ शिवसेना हिन्दुस्तान ने मनाया गणतंत्र दिवस : मुख्यालय के बाहर फहराया तिरंगा
Image

चंडीगढ़/ शिवसेना हिन्दुस्तान ने मनाया गणतंत्र दिवस : मुख्यालय के बाहर फहराया तिरंगा

✍️ राकेश मिश्रा, चंडीगढ़

चंडीगढ़ : सोमवार को शिवसेना हिन्दुस्तान ने धूमधाम से गणतंत्र दिवस मनाया । इस दौरान मुख्य कार्यालय पर शिवसेना हिन्दुस्तान के पंजाब राज्य सचिव एवं चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान ने समस्त वार्ड नं 7 तिरंगा फहराया । इस कार्यक्रम का आयोजन मोली जागरा कमपलैकस में किया गया ।

इस अवसर पर अजय चौहान ने गणतंत्र दिवस पर तिरंगा फहराने के बाद कहा कि हमारा संविधान विश्व का सब से प्यारा और मजबूत सविधान है । आगे उन्होंने बताया कि हम जब तक जीवित रहेंगे अपने तिरंगे झंडे के लिए और अपने सनातन के लिए अपनी पूरी टीम के साथ निरंतर कार्य करते रहेंगे ।

इस अवसर पर शिवसेना हिंदुस्तान की पूरी टीम ने मिलकर भारतवर्ष को विश्व गुरु बनाने और सनातन की रक्षा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दुहराई । इस अवसर पर हनुमान चालीसा का पाठ भी किया गया ।

इस राष्ट्रीय कार्यक्रम में मुख्य रूप से चंडीगढ़ के संगठन मंत्री मुरारी लाल, हिंदुस्तान मजदूर सेना के अध्यक्ष किशन चौहान, चंडीगढ़ युवा अध्यक्ष अजीत चौहान, चंडीगढ़ युवा उपाध्यक्ष अमित अटवाल, वार्ड नंबर 7 प्रभारी संजय गुप्ता व अध्यक्ष प्रकाश चन्द, ओमनाथ, शिव जयसवाल, युवा अध्यक्ष, चंडीगढ़ प्रचारक सुरेंद्र वर्मा, ब्लॉक प्रधान पप्पू, उत्तम तिवारी, धर्मेंद्र, जसदेव कुमार, शत्रुघ्न सिंह, प्रवीन, सेक्टर 49 से राजकुमार पर्चे अनिल बिडला, गुलाब, प्रवीण कपूर, अजय फोटोग्राफर, डॉक्टर इब्राहिम खान सहित अनेक लोग शामिल हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *