चंडीगढ़ : कायस्थ सभा, चंडीगढ़ द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला पारंपरिक होली मिलन समारोह इस वर्ष रविवार, 01 मार्च 2026 को प्रातः 10:30 बजे से श्री शिव मानस मंदिर, इंडस्ट्रियल एरिया, फेस-2, चंडीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में चंडीगढ़ ट्राइसिटी (चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली) व आसपास के क्षेत्रों के समस्त चित्रांश/कायस्थ बंधु-भगिनी सपरिवार आमंत्रित हैं।
आयोजन समिति के अनुसार यह वार्षिक मिलन समारोह चित्रांशों में आपसी सद्भाव, सांस्कृतिक एकता और पारिवारिक जुड़ाव को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण अवसर है। कार्यक्रम में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, सामूहिक मिलन, समाजोपयोगी संवाद तथा अंत में सभी के लिए स्वरुचि भोज की व्यवस्था रहेगी।
सभा के अध्यक्ष टी.पी. श्रीवास्तव ने कहा कि होली मिलन समारोह हमारे समाज की एकता, परंपरा और भाईचारे का प्रतीक है। हर वर्ष यह आयोजन हमें एक मंच पर लाकर नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने और समाज के भीतर सहयोग की भावना को मजबूत करने का अवसर देता है। उन्होंने इस वर्ष भी सभी चित्रांश परिवारों से आग्रह किया कि वे सपरिवार उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाएँ।
महासचिव संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों, युवाओं और महिलाओं की विशेष सहभागिता रहेगी। हमारा प्रयास है कि यह आयोजन केवल उत्सव ही नहीं, बल्कि समाज के बीच संवाद और सहयोग का सशक्त माध्यम बने। सभी आमंत्रित बंधुओं से समय पर पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का भी उन्होंने अनुरोध किया है।
महिला अध्यक्षा अंजलि श्रीवास्तव ने कहा कि होली मिलन समारोह में महिलाओं और बच्चों की सक्रिय भागीदारी इसे पारिवारिक उत्सव का स्वरूप देती है। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और सामूहिक मिलन के माध्यम से आपसी स्नेह और सहयोग की भावना और प्रगाढ़ होती है। अंत मे उन्होंने सभी बहनों व परिवारों से अनुरोध किया कि वे उत्साहपूर्वक शामिल होकर इस आयोजन को यादगार बनाएँ।
आयोजन समिति ने सभी बंधुओं से अपील की है कि वे 01 मार्च 2026, प्रातः 10:30 बजे से श्री शिव मानस मंदिर, इंडस्ट्रियल एरिया, फेस-2, चंडीगढ़ में आयोजित इस वार्षिक होली मिलन समारोह में सपरिवार उपस्थित होकर चित्रांश समाज की एकता और परंपरा को सुदृढ़ करें।


















Montezuma777 is a blast from the past – retro vibes are strong with this one! Its simplistic setup keeps me coming back for more. Definitely enjoyable. Check it out! montezuma777