• Home
  • चंडीगढ़
  • चंडीगढ़/ “खेल गतिविधियों से युवाओं को नशे से बचाने की पहल” के साथ रामदरबार में क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न
Image

चंडीगढ़/ “खेल गतिविधियों से युवाओं को नशे से बचाने की पहल” के साथ रामदरबार में क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न

चंडीगढ़, 12 अप्रैल : युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना समय की बड़ी जरूरत है। यह विचार भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लिलाधर ने रामदरबार मंडी ग्राउंड में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि शहर समेत कॉलोनियों में नशे का प्रभाव बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है। ऐसे में युवाओं को खेलों से जोड़कर इस समस्या पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है। लिलाधर ने रामदरबार सुधार सभा द्वारा आयोजित इस टूर्नामेंट की सराहना करते हुए कहा कि संस्था युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने सभा के चेयरमैन सिटी मकवाना को बधाई देते हुए आश्वासन दिया कि इस तरह के सामाजिक प्रयासों को उनका और पार्टी का सहयोग मिलता रहेगा।

कार्यक्रम के दौरान लिलाधर ने विजेता टीमों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रामदरबार सुधार सभा के मुख्य सचिव अश्विनी कुमार ने बताया कि टूर्नामेंट के सफल आयोजन की जिम्मेदारी विक्की मकवाना को सौंपी गई थी, जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। उन्होंने कहा कि सभा भविष्य में भी इस तरह के खेल आयोजनों का सिलसिला जारी रखेगी।

इस टूर्नामेंट को सफल बनाने में सुदेश वैद, जोसफ, मनीष उर्फ सहवाग, आशीष (ताइक्वांडो), नीरज, रोशन, सेंटी, जयबीर, अतुल, जोसन, राहुल, आशुतोष, अजय, विशाल, दीपू बनारसी, बहादुर सिंह, सुखरामपाल, विकास गल्होत्रा, सुनीता, अमित कुमार, अनिल कुमार, सुभाष कुमार, सुभाष घोष सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *