• Home
  • चंडीगढ़
  • चंडीगढ़/ भारत विकास परिषद, साउथ-1 द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वरिष्ठ महिलाओं का किया गया सम्मान
Image

चंडीगढ़/ भारत विकास परिषद, साउथ-1 द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर वरिष्ठ महिलाओं का किया गया सम्मान

चंडीगढ़ : International Women’s Day के अवसर पर भारत विकास परिषद, साउथ-1 द्वारा सेक्टर-48 स्थित कम्युनिटी सेंटर में एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में वरिष्ठ महिलाओं के योगदान को सम्मानित करना और उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करना था।

कार्यक्रम का नेतृत्व परिषद की महिला प्रमुख रिंकू सिन्हा ने किया। उन्होंने बताया कि समाज में अक्सर हर आयु वर्ग के लोगों को पुरस्कार मिल जाते हैं, लेकिन 75 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को सम्मानित करने के अवसर बहुत कम मिलते हैं। इसी सोच के साथ इस वर्ष परिषद ने 75 से 80 वर्ष आयु वर्ग की महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित करने का निर्णय लिया।

इस अवसर पर 75 वर्ष से अधिक आयु की कुल 15 वरिष्ठ महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें एक महिला की आयु 80 वर्ष थी। सम्मान पाकर सभी महिलाओं ने खुशी व्यक्त की और आयोजकों को आशीर्वाद एवं धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भारत विकास परिषद साउथ-1 के अध्यक्ष एस. आर. शर्मा, सचिव उमा सिंगला सहित अन्य पदाधिकारियों का विशेष सहयोग रहा। उनके मार्गदर्शन और समर्थन से यह आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

महिला प्रमुख रिंकू सिन्हा ने कहा कि वरिष्ठ महिलाओं का अनुभव और उनका जीवन संघर्ष समाज के लिए प्रेरणा है। ऐसे कार्यक्रमों से नई पीढ़ी को बुजुर्गों के प्रति सम्मान और संवेदना का संदेश मिलता है।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने वरिष्ठ महिलाओं का सम्मान कर उनके स्वस्थ और सुखद जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *