एक जमाना था जब परिवारों में संवाद होता था : मेयर सौरभ जोशी
चंडीगढ़ : एक जमाना था जब परिवारों में संवाद होता था, परंतु अब तो परिवार एक छत के नीचे बैठे भी हों तो सभी के साथ में मोबाइल होता है और संवाद खत्म हो गया है। यह कहना है चंडीगढ़ के युवा मेयर सौरभ जोशी का। मेयर जोशी ने यह शब्द रविवार को सैक्टर 43 के होटल में चितकारा यूनिवर्सिटी की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा 19 वर्षीय प्राची शर्मा की पहली पुस्तक का विमोचन के दौरान कहे।
इस मौके पर सौरभ जोशी ने प्राची और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए, लेखिका के प्रथम प्रयास को सराहा। उन्होंने कहा कि प्राची ने जिस टॉपिक मेंटल हैल्थ को चुना, वह सराहनीय है और उम्मीद करता हूं कि भविष्य में भी वह अपनी लेखन कला को जारी रखेंगी।
वहीं अपनी पहली पुस्तक के विमोचन पर लेखिका प्राची
ने बताया कि एक दुर्घटना में उसका आपरेशन हुआ तो उस दौरान जो उसके विचार थे, को उसने अपने शब्दों में पिरोया और इसेे एक किताब का रूप दिया। एक सवाल के जवाब में उसने बताया कि उसकी नई किताब इसी साल मार्च में आएगी और वह अपना करिअर भी लेखन में ही देखतीं हैं।















