News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ जायबर 365 शुरुआत के तीन महीनों में ही बना भारत का 109वाँ यूनिकॉर्न

महज़ तीन महीने में बनी 9840 करोड़ रुपए की कंपनी

चंडीगढ़ : वेब थ्री, एआई स्टार्टअप जायबर 365 ने यूके स्थित एसराम और एमराम ग्रुप से 1.2 बिलियन डॉलर वैल्यूएशन पर सीरीज ए फण्डिंग में 100 मिलियन डॉलर जुटाए हैं। 1.2 बिलियन डालर वैल्यूएशन फण्डिंग ने वेब3 एआई स्टार्टअप यूनिकॉर्न अर्जित किया है। वर्तमान में जायबर 365 को केवल 3 महीनों में भारत और एशिया का सबसे तेज यूनिकॉर्न और भारत के जीवंत स्टार्टअप ईकोसिस्टम में 109वां यूनिकॉर्न बना दिया है। वेब3 एआई साइबर सिक्यूरिटी का एकत्रीकरण 3.0 ग्लोबलाइजेशन और स्थिरता का निर्माण कर रहा है।

कम्पनी की स्थापना भारतीय मूल के उद्यमियों, पर्ल कपूर (फाउण्डर एव सीईओ) और सनी वाघेला (को फाउण्डर और सीपीओ) ने मई 2023 में की थी। 26 साल के पर्ल कपूर को व्यापक रूप से वैश्वीकरण 3.0 लाने वाले वेब3 ओएस एआई साइबर सिक्यूरिटी के निर्माता के रूप में जाना जाता है। सनी वाघेला भारत के सर्वश्रेष्ठ एथिकल हैकर्स में से एक के रूप में प्रसिद्ध हैं। पर्ल कपूर ना केवल भारत सरकार के मेक इन इंडिया के सपने को पूरा कर रहे हैं बल्कि ग्लोबल स्तर पर भारत की इकॉनामी को भी बढ़ा रहे हैं।

जाय्रबर 365, अत्याधुनिक वेब3एआई स्टार्ट-अप कम्पनी है, जिसका मुख्यालय लंदन, यूके में है, जिसका संचालन भारत में होता है और जो भारत आधारित समूह एसराम एमराम समूह को संचालन का केन्द्र है, इसने यूके के नेतृत्व में सीरीज ए फण्डिग राउण्ड में 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर हासिल करके एक उल्लेखनीय मील का पत्थर हासिल किया है। एसराम और एमराम समूह के हालिया निवेश में भारत में सेमीकंडक्टर फैब्रिकेशन प्लांट में 3.64 बिलियन अमेरिकी डॉलर और एयर कार्गो व्यवसाय स्पाइसएक्सप्रेस में 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर का निवेश शामिल है। फण्डिंग राउण्ड में जायबर 365 का मूल्य प्रभावशाली 1.2 बिलियन अमेरिकी डॉलर आंका गया, जिससे कम्पनी यूनिकॉर्न के प्रतिष्ठित दायरे में पहुंच गई। यह उपलब्धि भारतीय स्टार्ट अप इकोसिस्टम के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है, जिसने जायबर 365 को न केवल भारत में बल्कि पूरे एशियाई क्षेत्र में सबसे तेज़ यूनिकॉर्न बना दिया है।

सीरीज ए फण्डिंग राउण्ड एक शानदार सफलता थी, जिसमें एसआरएएम और एमआरएएम समूह और अन्य प्रमुख निवेशकों के महत्वपूर्ण निवेश शामिल थे, जिन्होंने ज़ायबर 365 की क्षमता और विकास में मजबूत विश्वास दिखाया है। यह फण्डिंग कम्पनी की विस्तार योजनाओं को बढ़ावा देने, इसकी तकनीकी क्षमताओं को बढ़ाने और वैश्विक स्तर पर बाजार में इसकी उपस्थिति को मजबूत करने में सहायक होगी।

दूरदर्शी उद्यमियों पर्ल कपूर और सनी वाघेला द्वारा सिर्फ 3 महीने पहले स्थापित जायबर 365, उद्योग में अपने अभूतपूर्व इनोवेशन्स के साथ वेब 3, एआई दुनिया में तेजी से प्रमुखता से उभरा है। वेब3 एआई उद्योग में क्रांति लाने की कंपनी की प्रतिबद्धता को निवेशकों और उद्योग विशेषज्ञों ने समान रूप से स्वीकार किया है, जिससे इसके तीव्र विकास का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

इस अवसर पर जायबर 365 के फाउण्डर और सीईओ पर्ल कपूर ने निवेशकों से प्राप्त जबरदस्त समर्थन के लिए अपने विचार व्यक्त किए और भविष्य के लिए अपना उत्साह साझा करते हुए कहा यह सीरीज़ ए फण्डिंग ज़ायबर 365 की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। हम एसआरएएम और एमआरएएम ग्रुप को अपने भागीदार के रूप में पाकर रोमांचित हैं, जो हमारे इस विस्तार में भागीदारी करने के लिए हमारे दृष्टिकोण को साझा कर रहे हैं। हमारी वेब3 ओएस, एआई ह और साइबर सुरक्षा उत्पाद सीरीज जायबर 365 टीम ने वैश्वीकरण 3.0 लाने वाले क्रांतिकारी वेब 3 एआई इकोसिस्टम को चलाने के हमारे दृष्टिकोण के साथ चौबीसों घंटे काम किया है। पूंजी के इस निवेश के साथ, हम अपनी विस्तार योजनाओं में तेजी लाने के लिए तैयार हैं और निकट भविष्य में अपने ग्राहकों को अद्वितीय मूल्य प्रदान करेंगे।