News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ एनसीसी की दूसरी बटालियन ने मनाया राष्ट्रीय प्राद्यौगिकी दिवस

पोखरण परीक्षण की 25वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया

 

चंडीगढ़ : राष्ट्रीय प्रोधोगीकी दिवस हर साल 11 मई को मनाया जाता है। 11मई 1998 को भारत के पूर्व प्रधानमत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की अगुवाई मे राजस्थान के जैसलमेर के पास पोखरण मे सफलतापूर्वक परमाणु परीक्षण किया और परमाणु हथियार वाले देशो के समूह मै प्रवेश किया । पोखरण परमाणु परीक्षण की 25 वी वर्षगांठ के रुप मे तथा भारतीय वैज्ञानिको और इंजीनियर्स के साइंस और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र मे की गयी उप्लब्धियो के जश्न के तौर पर मनाया जाता है।

इस अवसर पर 2 वी चंडीगढ़ बटालियन एन सी सी  द्वारा कार्यकर्म का आयोजन किया गया जिसमे 120 कैडेटो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। ‘ राष्ट्र के विकास के लिये परमाणु ऊर्जा का शांतिपूर्ण उपयोग ‘ विषय पर भाषण, स्लोगन और पोस्टर प्रतियोगिता के द्वारा प्रसार किया । एन सी सी अपने आदर्श वाक्य एकता और अनुशासन राष्ट्र निमार्ण की दिशा मे मूल्यवान योगदान देने वाले युवाओ के सशक्तीकरण के लिये प्रतिबध है। वयं राष्ट्रे जागृयाम पुरोहिता: एक सुरक्षित और समृद्ध राष्ट्र के रुप मे उभरते भारत वर्ष के सपनो को साकार करने के लिये एकजुट और अनुशासित कैडेट्स अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे है।