News4All

Latest Online Breaking News

लखीमपुर/ श्री दुर्गे चित्रगुप्त मन्दिर पर चित्रगुप्तवार की साप्ताहिक पूजा सम्पन्न

✍️ अनिल कुमार श्रीवास्तव

लखीमपुर : पुण्य संचय दिवस के शुभ मुहूर्त पर लखीमपुर स्थित श्री दुर्गे चित्रगुप्त मन्दिर में भगवान चित्रगुप्त की पारंपरिक साप्ताहिक स्तुति, वंदना व आरती कर कायस्थों ने विश्व कल्याण की प्रार्थना की। धार्मिक क्रियाओं के बाद कायस्थों ने एक बैठक सम्पन्न की।

आषाढ़ मास कृष्ण पक्ष की दशमी के शुभ संयोग पर पड़े इस चित्रगुप्तवार ( गुरुवार) को पंचांग के अनुसार पुण्य संचय का महान दिवस था। चित्रगुप्तवार की इस पावन बेला पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो रहा था। मालूम हो कि शाहपुरा कोठी मोहल्ले में कलम दवात चौराहा के निकट इस श्री दुर्गे चित्रगुप्त मन्दिर पर हर चित्रगुप्तवार ( गुरुवार) को चित्रगुप्त भक्तों द्वारा नियमित चित्रगुप्त स्तुति, वंदना व आरती की जाती है। इसी साप्ताहिक चित्रगुप्त पूजन की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

भगवान चित्रगुप्त की आराधना के बाद कायस्थों ने एक बैठक सम्पन्न कर कायस्थ विकास, एकता व भगवान चित्रगुप्त की महिमा प्रसार सम्बन्धी विषयो पर परिचर्चा की। मन्दिर को और अधिक भव्य व सुंदर बनाने के विषय के साथ गढ़ी रोड स्थित कायस्थ धर्मशाला के विस्तारीकरण, सौंदर्यीकरण पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर डॉ ओ पी श्रीवास्तव, श्री चित्रगुप्त सभा पूर्व अध्यक्ष शशिकांत श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष एड राजेश श्रीवास्तव, नेशनल कायस्थ एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक ( जनसम्पर्क) विवेक श्रीवास्तव, रेडक्रॉस सोसायटी जिला कॉर्डिनेटर आरती श्रीवास्तव, रेडक्रॉस आजीवन सदस्य अनुराग सक्सेना, कवि कुलदीप श्रीवास्तव समर, संज्ञान न्यूज से प्रांजल श्रीवास्तव, नीरज सक्सेना, कलमकार अनिल कुमार श्रीवास्तव, चित्रगुप्त सभा के , वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविकान्त श्रीवास्तव , महासचिव युवा प्रकोष्ठ आशीष श्रीवास्तव , लक्ष्मी निगम कोषाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ , अनमोल निगम सचिव युवा प्रकोष्ठ , प्रदीप सक्सेना मुकेश कोषाध्यक्ष , कार्यकारिणी सदस्य नवीन सक्सेना , डा. गौरव श्रीवास्तव , सुमित श्रीवास्तव, डा . संतोष श्रीवास्तव आदि लोग उपस्थित रहे।