News4All

Latest Online Breaking News

अररिया/ जिला पदाधिकारी ने डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें किया नमन

अररिया : भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती के असवर पर अनुमंडल कार्यालय परिसर अररिया स्थित बाबा साहब के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिला पदाधिकारी श्री प्रशांत कुमार सीएच द्वारा श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया गया। इस क्रम में जिले के कई वरीय पदाधिकारी व शहर के प्रबुद्धजन भी उपस्थित थे। जिलाधिकारी द्वारा अपने संबोधन में सभी जिलावासियों को अंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं दी गई। उन्होंने कहा कि अंबेडकर जयंती के मौके पर जिले में संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ वैसे योग्य लाभुकों को उपलब्ध कराया जा रहा है, जो इसके हकदार हैं।

सभी प्रखंडो में बाबा साहेब की जयंती को उत्सव का रूप देते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत चयनित लाभुकों द्वारा आवास पूर्ण करा लिया गया हैं। उन्हें गृह प्रवेश हेतु चाबी हस्तगत कराया गया । साथ ही साथ चयनित योग्य लाभुकों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया जा रहा है।

वहीं कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से चयनित लाभुकों के बीच गृह प्रवेश हेतु घर की चाभी का वितरण किया गया। इसी तरह 61 लाभुकों को बासगीत पर्चा एवं रसीद उपलब्ध कराया गया। साथ ही साथ जिलाधिकारी द्वारा चयनित योग्य लाभुक को जन वितरण प्रणाली दुकानों का अनुज्ञप्ति का वितरण किया गया।

मौके पर पुलिस अधीक्षक श्री अशोक कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त श्री मनोज कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, अपर अनुमंडल पदाधिकारी सहित कई वरीय अधिकारी व अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के पदाधिकारी एवं गणमान्य अतिथिगण उपस्थित थे। वहीं जिलाधिकारी द्वारा रामपुर अंबेडकर आवासीय विद्यालय, फारबिसगंज में भी बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। जिसके बाद जिलाधिकारी द्वारा अंबेडकर आवासीय विद्यालय के छात्रों को संबोधित करते हुए संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवनी पर प्रकाश डालाते हुए उनके बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारिगण उपस्थित थे।