News4All

Latest Online Breaking News

“उत्तर प्रदेश की राजनीति में कायस्थ” पर केंद्रित रहा इस बार का द राइजिंग कायस्थ स्टार्स

✍️ अनिल कुमार श्रीवास्तव

सूचना, संगीत, शिक्षा के अद्भुत संगम में कायस्थ प्रतिभा विकास पर आधारित द राइजिंग कायस्थ स्टार्स की इस कड़ी में नेशनल कायस्थ एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक जन सम्पर्क विवेक श्रीवास्तव ने हाल में सम्पन्न हुए उत्तर प्रदेश चुनावों का सटीक विश्लेषण देते हुए कायस्थों की सियासी स्थिति का ब्यौरा दिया । इस वर्चुवल कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के आयोजक , नेशनल कायस्थ एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय संयोजक अशोक श्रीवास्तव ने किया।

उल्लेखनीय है कि संक्रमण काल मे बंदी के दौरान कायस्थ प्रतिभा विकास को लेकर नेकएक राष्ट्रीय संयोजक श्री अशोक श्रीवास्तव के इस विचार द राइजिंग कायस्थ स्टार्स के विचार को आकार देते हुए नेकएक टीम व क्रिटेक्स के संयुक्त प्रयास ने इसे कायस्थ समाज मे बेहद लोकप्रिय कर दिया था। कायस्थ समाज की रुचि व मांग पर यह कार्यक्रम श्रंखलाबद्ध तरीके से अपने हर सोपान में नई नई जानकारियों से समाज को अवगत भी कराता है, नई नई प्रतिभाओं से रूबरू करवाकर उनकी प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच भी देता है। कायस्थ विभूतियां, पौराणिक गाथाएं, कायस्थ संस्कृति, आदि आदि से परिचय करवाने के साथ साथ कार्यक्रम रोचक जानकारियां भी प्रदान करता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य था तनाव काल मे कायस्थ समाज को तनाव से मुक्त करना, नई जानकारियां देना व प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान कर उनकी प्रतिभा का तलाशना व तराशना ।

उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद सम्पन्न हुई द कायस्थ राइजिंग स्टार्स की इस कड़ी में नेशनल कायस्थ एक्शन कमेटी की जन सम्पर्क शाखा के राष्ट्रीय संयोजक विवेक श्रीवास्तव बड़ी खूबसूरती से चुनाव में इस बार कायस्थ नेताओ की बढ़ती सक्रियता, कायस्थ मतदाताओं की बढ़ती रुचि का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में कायस्थों की राजनीति के प्रति रुचि देखकर लगता है कि वह अपेक्षित सफलता भले ही न पा पाएं हो लेकिन आने वाले समय मे सफल होंगे। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार विधानसभा चुनाव में 3 कायस्थ सफल हुए हैं जिसमे एक कायस्थ विधायक को राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार से भी शुशोभित किया गया है। उन्होंने एक और विधायक को किसी महत्वपूर्ण दायित्व से सम्मानित किए जाने की उम्मीद जताई। श्री विवेक ने बताया कि इस बार 403 विधानसभा सीटों से अलग अलग राजनीतिक दलों व स्वतंत्र रूप से 50 से अधिक कायस्थ उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे थे।

द राइजिंग कायस्थ स्टार्स में राजनीति में सक्रिय भारतीय कार्यस्थ सेना के सुरेंद्र कुलश्रेष्ठ सहित कई प्रसिद्ध सियासी शख्शियतों ने अपने विचार रखे। बीच बीच मे प्रतिभाओं ने अपने गायन से दर्शकों/श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम के अंत मे आयोजक व नेकएक राष्ट्रीय संयोजक श्री अशोक श्रीवास्तव ने जुड़े सभी लोगो को धन्यवाद ज्ञापित किया। वर्चुवल मंच की डिजिटल साजसज्जा क्रिटेक्स ने क्रिटेक्स निदेशक विनीत खरे की देखरेख में बड़ी खूबसूरती के साथ की थी।