News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ भाजपा ने मानव श्रृंखला बनाने के साथ साथ चलाया हस्ताक्षर अभियान

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

चंडीगढ़ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  की सुरक्षा में कांग्रेस शासित पंजाब सरकार द्वारा जानबूझकर की गई लापरवाही के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शनों के अंतर्गत आज चंडीगढ़ में ट्रांसपोर्ट चौक,  सेक्टर 26 में मानव  श्रृंखला बनाई गई और सेक्टर 51 में #BharatStandsWithModiJi हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।


इन कार्यक्रमों में प्रदेश कार्यक्रम संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली, राज किशोर, अश्वनी पाराशर, पार्षद जसमन सिंह, सतबीर सिंह ठाकुर, राहुल गुप्ता, सुरेश,  रणजोध जमवाल, नीलम शाही, मंजू तिवारी, प्रीति वर्मा, सुदर्शन जोशी , वैभव गुप्ता, कमल, ललित चौहान, मुकेश चनालिया, परमजीत सिंह , सुरेश आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की सरकार ने जानबूझकर प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लापरवाही की है।  उसके बाद जिस प्रकार का ढुलमुल रवैया मुख्यमंत्री एवं उनकी सरकार द्वारा अपनाया गया, उसी का परिणाम है कि सर्वोच्च न्यायालय को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा।

देशभर के लोगों ने कांग्रेस सरकार की इस दुर्भावनापूर्ण चूक की निंदा की है ।उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख नागरिकों द्वारा ‘प्रधानमंत्री की सुरक्षा – हमारी सुरक्षा’ को  लेकर कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गांधी को पत्र लिखकर भी अपना रोष जताया गया है।