News4All

Latest Online Breaking News

दरभंगा/ लक्ष्मीपुर के मनोकामना सिद्ध माँ काली माता मंदिर निर्माण को लेकर किया गया भूमि पूजन

✍️ हरिमोहन चौधरी, दरभंगा (बिहार)

 

तारडीह (दरभंगा) : गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के नदियामी पंचायत अंतर्गत लक्ष्मीपुर स्थित मनोकामना सिद्ध माँ काली माता मंदिर निर्माण को लेकर भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन की पूजन विधि मनमोहन चौधरी द्वारा किया गया| पंडित श्याम झा और नूनू झा द्वारा पूरे विधि विधान के साथ मंत्रोच्चारण कर पूजा पाठ किया गया।

इस मौके पर ग्रामीण मनोज चौधरी, मनू मिश्रा, रमण झा, कन्हैया चौधरी, अनुराग सिंह गौतम, मनचित कामत, आशीष झा, शिव मिश्रा सहित अनेक ग्रामीण लोग उपस्थित थे।