News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की जन्मजयंती के अवसर पर पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने किया पौधरोपण

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

 

चंडीगढ़ : भारतीय जनसंघ से संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुख़र्जी की जन्मजयंती के अवसर पर मंगलवार को पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर , विकास गुगनानी, विजय राणा, मुकेश चनालिया, प्रदुमन लाल चौफ्ला, सरबजीत सिंह, गौरव ठाकुर आदि उपस्थित थे।

पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि डॉ मुख़र्जी ने स्वतंत्र भारत के एकीकरण हेतु अपने प्राणों का बलिदान दिया था। उन्होंने कहा था की एक देश में दो निशान, दो विधान और दो प्रधान नहीं चल सकते। उनके विचार को भारतीय जनता पार्टी ने आत्मसात किया और इसी का परिणाम है की आज धारा 370 की समाप्ति के पश्चात् जम्मू व कश्मीर का भारत में पूर्ण रूप से विलय हुआ है।

मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर ने कहा कि डॉ मुख़र्जी की जन्मजयंती के अवसर पर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा उनकी स्मृति में पौधरोपण कर उन्हें स्मरण किया गया।