News4All

Latest Online Breaking News

लखीमपुर/ नए पदाधिकारियों के चयन के साथ संपन्न हुआ श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा का वार्षिकोत्सव

✍️ अनिल कुमार श्रीवास्तव

संस्था अध्यक्ष बने डॉ0 ओ0पी0 श्रीवास्तव, महामंत्री पद पर अनूप सिंह एवं कोषाध्यक्ष के लिए लोकेंद्र श्रीवास्तव का हुआ मनोनयन

लखीमपुर : श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा लखीमपुर खीरी ( रजि0) का वार्षिकोत्सव रविवार को श्री चित्रगुप्त कायस्थ धर्मशाला में हर्षोल्लास के साथ संपन्न किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष डॉ0 इरा श्रीवास्तव रहीं। बेमौसम बरसात से बढ़ी बेतहाशा ठंड के बीच भगवान चित्रगुप्त की स्तुति, आराधना के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में आगंतुक अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

संस्था की निवर्तमान कार्यकारिणी के सफल कार्यकाल की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए संस्था के नए अध्यक्ष डॉ0 ओ0पी0 श्रीवास्तव को निवर्तमान अध्यक्ष एड0 राजेश श्रीवास्तव ने अध्यक्ष पद का दायित्व सौंपा तो कार्यक्रम स्थल करतल ध्वनि से गुंजायमान हो गया। संस्था महामंत्री के रूप में अनूप कुमार सिंह एवं कोषाध्यक्ष के रूप में लोकेन्द्र श्रीवास्तव को संस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं संस्था संरक्षक राजीव रत्न खरे, संस्था संरक्षक शशिकांत श्रीवास्तव, विजय अस्थाना, निवर्तमान महासचिव मुकेश सक्सेना प्रदीप, ज्ञानेंद्र सक्सेना, अनूप सक्सेना, रीना अस्थाना, शौर्य सक्सेना, प्रशांत लाला, संजय अस्थाना, रमेश पांड्या, नितिन श्रीवास्तव आदि लोग सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

श्री चित्रगुप्त कायस्थ सभा, लखीमपुर के वार्षिकोत्सव में विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रहे कायस्थ जनों को विशेष सम्मान से विभूषित कर उन्हें उर्जित किया गया। सम्मान पाने वालों में जिला अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित महामंत्री विश्वास श्रीवास्तव, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पीयूष खरे, निघासन अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रूपेश श्रीवास्तव एडवोकेट, भारतीय योग संस्थान जिला महिला प्रधान जुनू एवार्ड से विभूषित अर्चना श्रीवास्तव, विशेष सहयोग सम्मान राजकिशोर विद्यालय के प्रबंधक रमेश पांड्या, सफल अध्यक्षीय कार्यकाल के लिए निवर्तमान अध्यक्ष एड0 राजेश श्रीवास्तव आदि रहे।