News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ अनाज भवन, सेक्टर 39 के बाहर जुटे सैकड़ों डिपोहोल्डर

पंजाब सरकार के खिलाफ पंजाब के 18500 डिपो होल्डरों ने बजाया संघर्ष का बिगुल

चंडीगढ़ : पंजाब के 18500 डिपो होल्डरों ने सरकार के खिलाफ संघर्ष का बिगुल बजा दिया है। डिपो होल्डरों का कहना है की 2 अक्टूबर से पंजाब सरकार मार्कफेड के माध्यम से आटे की सप्लाई करने जा रही है। इस मुहिम की शुरुआत दो अक्तूबर से होगी। उन्होंने कहा कि ऐसा होता है तो पंजाब के डिपो होल्डर बेरोजगार हो रहे हैं। ऐसे में उन्होंने अब संघर्ष की राह पर जाने का फैसला लिया है।

पंजाब राशन डिपो होल्डर फेडरेशन के प्रधान सुखविंदर काजला ने बताया कि पंजाब सरकार उनके साथ धक्का कर रही है। पहले जो केंद्र सरकार का गेहूं दो रुपये किलो दिया जाती था, उसे केंद्र सरकार ने अब फ्री कर दिया है। ऐसे में सरकार अब उसका आटा तैयार कर मार्कफेड के माध्यम से सप्लाई कर रही है। डिपो होल्डरों को 25 महीनों से कमीशन नहीं मिली है। इसके अलावा उनको कोई लाभ नहीं दिया जा रहा है। उनका कमीशन भी काफी कम है। वह मजबूरी में जीवन जी रहे हैं , यदि सरकार ने उनका फैसला वापस ना लिया तो मुख्यमंत्री, वित्त मंत्री का घेराव किया जाएगा व पक्का मोर्चा खोल दिया जाएगा