चंडीगढ़ बड़ी खबर

चंडीगढ़/ खेल, विज्ञान और सेवाओं में शैक्षणिक सहयोग हेतू सीमा सुरक्षा बल और पंजाब विश्वविद्यालय के बीच हुआ समझौता

Spread the love

चंडीगढ़ : कल दिनांक 27 दिसंबर 2022 को सीमा सुरक्षा बल और पंजाब विश्वविद्यालय, चण्डीगढ के बीच वैज्ञानिक प्रणालियों के उपयोग से खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार और खेलों में लगने वाली चोटों के बेहतर इलाज एवं निवारण के लिए एक समझौता हुआ । सीमा सुरक्षा बल की ओर से श्री पी वी रामाशास्त्री, भा0पु0सेवा, अपर महानिदेशक और पंजाब विश्वविद्यालय चण्डीगढ की ओर से प्रोफेसर यजवेंद्र पाल वर्मा, रजिस्ट्रार ने पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर राजकुमार की उपस्थिति में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए ।


सीमा सुरक्षा बल ने एथलीटों की आंतरिक प्रतिभा का वैज्ञानिक पोषण सुनिश्चित करने और उनके खेल कौशल का सम्मान करने के लिए मुख्यालय विशेष महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल, पश्चिमी कमान, चण्डीगढ में स्पोर्टस परफोरमेन्स एन्हान्समेंट सेंटर के रूप में एक व्यापक सुविधा स्थापित की है। सीमा सुरक्षा बल ने पहले ही मानव क्षमता के आंतरिक कौशल पर काम करके खेल उत्कृष्टता के क्षेत्र में राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर एक पहचान बनायी है।


पंजाब विश्वविद्यालय एक प्रमुख शैक्षणिक केन्द्र है, जिसमें खेलों की एक समृद्ध विरासत है, जो कई विश्व स्तर के एथलीट तैयार करने के लिए जाना जाता है। पंजाब विश्वविद्यालय, मुख्यालय विशेष महानिदेशक, सीमा सुरक्षा बल, पश्चिमी कमान चण्डीगढ के संस्थान में चलाये जा रहे पाठ्यक्रमों के लिए आवश्यक शैक्षणिक मार्गदर्शन और संबद्धता प्रदान करेगा।


दोनों संस्थानों ने निम्न संयुक्त उघमों के माध्यम से खेल के क्षेत्र में नये मापदण्ड स्थापित करने के लिए खुद को प्रतिबद्ध किया है-

1. संयुक्त रूप से खेल और इससे संबंधित क्षेत्र, शैक्षणिक कार्यक्रम व उघम.
2. एक-दूसरे के साथ खेल विशेषज्ञताओं का आदान-प्रदान करना.
3. संयुक्त रूप से खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना.
4. वैज्ञानिक तकनीक द्वारा प्रशिक्षण एवं सूचनाओं का आदान-प्रदान करके, दोनों संस्थानों को पारस्परिक तौर पर लाभान्वित करना.


यह समझौता ज्ञापन अपनी तरह का पहला ज्ञापन है, जोकि पंजाब विश्वविद्यालय और सीमा सुरक्षा बल के खिलाड़ियों के लिए कई नये रास्ते खोलेगा।


Spread the love
hi_INHindi