चंडीगढ़

चंडीगढ़/ निरंकारी सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का कार्यक्रम आज

Spread the love

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां पूरी

सेक्टर 34 ए में शाम 4 बजे से 8 बजे तक होगा कार्यक्रम

चण्डीगढ़ : निरंकारी सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा मानवता का दिव्य संदेश देने के लिए चण्डीगढ़ की धरा पर आज प्रथम बार मेला ग्राउंड़, सैक्टर 34-ए में आगमन होने जा रहा है। यह जानकारी चंडीगढ़ ज़ोन के जोनल इंचार्ज के. के. कश्यप ने दी। मेला ग्राउंड़ में संत निरंकारी मिशन के सेवादल एंव साध संगत के सदस्य श्रद्धा और उत्साह के साथ अपनी सेवाओं में लगे हुए है। इस संत समागम में चंडीगढ़ ,मोहाली, पंचकुला और पंजाब के अतिरिक्त हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा आसपास के क्षेत्रों से काफी अधिक संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन पहुंचेंगे। संत समागम की इस सूचना से सभी संतों में अति उत्साह देखने को मिल रहा है।

जोनल इंचार्ज ने जानकारी देते हुए बताया कि सत्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज का यही संदेश रहा है कि ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति होने के उपरांत हर जगह निरंकार ही नजर आता है। वास्तव में सदगुणों का विकास ही तब होता है जब मानव अपने मूल प्रभु-परमात्मा की पहचान कर लेता है। फिर दुनियावी जिम्मेदारियों को हम सहज में निभा जाते हैं। फिर प्यार, विनम्रता, सहनशीलता, एकता और सभी को एक दृष्टि से देखना तथा मर्यादा में रहना जैसे दिव्य गुणों का विकास मानव में होने लगता है।

गुरूवचनों को कर्म में ढालकर उनके संदशों को आगे पहुंचाने के लिए विभिन्न स्थानों पर संत समागमों का आयोजन हो रहा है, जिसमें मानवता को मजबूती प्रदान करने के लिए संदेश दिए जा रहे है।


Spread the love
hi_INHindi