चंडीगढ़

चंडीगढ़/ छोटे छोटे बच्चों ने खुद अपने हाथों से घर सजाया और फहराया तिरंगा

Spread the love

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

 

चंडीगढ़ : 75 वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के उपलक्ष्य में सैक्टर 46 चंडीगढ़ में होनहार बच्चों ने करोना गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए अपने घर में ही स्वतंत्रता दिवस मनाया। घर पर ही बड़े बुजुर्गो के आशीर्वाद और साथ से बच्चों ने यह साबित कर दिया कि हमें खुशी मनाने के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं है।

छोटे छोटे बच्चों ने खुद अपने हाथों से घर सजाया। तिरंगा फहराया। जिसमें मुख्य अतिथि अपने घर की सबसे वृद्ध महिला श्रीमती आशा और श्रीमती कांति देवी रही। ये अनोखा प्रयास किया सैक्टर 46 में रहने वाले अर्नव कुमार दास और आर्यन कुमार दास । बच्चों ने देशभक्ति गीत गाए, कविता गायन किया और बड़ों ने भी इसमें उनका साथ दिया। हमें गर्व है कि हमारे देश का भविष्य आने वाली पीढ़ी अपने संस्कारों और देश के प्रति समर्पण की भावना से ओत-प्रोत है।

इस  कार्यक्रम में अर्नव कुमार दास, आर्यन कुमार दास, चिंकी, हर्षित, सहज, दिव्यांशी, आरव, रीयांश, इशिका और मेघा ने हिस्सा लिया। वहीं श्रीमति आशा देवी, श्रीमति कांति देवी, गीता ,मंजू , पूनम कोठारी तथा धीरज कुमार दास ने इन बच्चों की हौसला -अफजाई करते हुए कहा कि ये त्यौहार हर नागरिक के लिए देशप्रेम का प्रतीक है और हमें गर्व है कि हमारे बच्चे देश के जवानों को अपना हीरो मानते हैं।


Spread the love
hi_INHindi