चंडीगढ़

चंडीगढ़/ मोहित बने विहिप विदेश समन्वय विभाग के संयोजक

Spread the love

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

चंडीगढ़ : विश्व हिंदू परिषद की चंडीगढ़ इकाई ने चंडीगढ़ में स्वामी विज्ञानानंद जी के सानिध्य में पंजाब के संगठन मंत्री विजय पाल और चंडीगढ़ अध्यक्ष प्रदीप शर्मा की उपस्थिति में एक महत्वपूर्ण बैठक की। विश्व हिंदू परिषद के विस्तार हेतु ‘विदेश समन्वय विभाग’ को स्थापित करने की योजना बनाई गई। इसी विषय में सर्व-सहमति से चंडीगढ़ महानगर की ‘विदेश समन्वय विभाग’ की कार्यकारिणी की घोषणा भी की गई।

विश्व हिंदू परिषद चंडीगढ़ महानगर के मंत्री सुरेश राणा ने बताया की मोहित वर्मा को संयोजक ,डा. तूलिका को सह संयोजिका , दिव्यानी शर्मा को अकादमीय प्रमुख ,अक्षय चुघ को उद्योग प्रमुख , अरविंद को छात्र प्रमुख , अशोक कंवल को सदस्य (सलाहकार) का दायित्व दिए गए है।

सुरेश राणा ने कहा की विदेश समन्वय विभाग’ चंडीगढ़ के जो लोग विदेशों में रह रहे हैं उन सभी को विश्व हिंदू परिषद की विचार धारा के साथ जोड़ने का काम करेगा।


Spread the love
hi_INHindi