चंडीगढ़

चंडीगढ़/ गोस्वामीजी की रचनाओं में मिलता है जीवन के हर पल का हर रंग : प्रो रितु गुप्ता

Spread the love

रामचरितमानस सार्वकालिक और सार्वभौमिक ग्रंथ सहित पर्यावरण संरक्षण का संदेशवाहक है : प्रभुनाथ शाही

गोस्वामी जी की कृतियों में मिलता है जीवन के सभी समस्याओं का समाधान : डॉ संगम वर्मा

चंडीगढ़ : बुधवार को जय मधुसूदन जय श्री कृष्णा फाउंडेशन की ओर से हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध कवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर फाउंडेशन के संस्थापक एवं निर्देशक प्रभुनाथ शाही ने पौधारोपण किया और अपने वक्तव्य में बताया कि गोस्वामी जी की रचनाएं सर्वकालिक और सार्वभौमिक है और रामचरितमानस जन-जन के लिए उपयोगी ग्रंथ है और इस ग्रंथ में हमे औषधीय पौधों के उपयोग से लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश मिलता है।

फाउंडेशन के पर्यावरण विभाग प्रमुख प्रो रितु गुप्ता ने गोस्वामी जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनकी प्रत्येक रचना सामान्य जन के जीवन में प्रत्येक क्षण एक अलग रंग भर देता है जिससे जीवन सुगंधित हो जाता है।

फाउंडेशन के मीडिया प्रभारी एवं हिंदी के आचार्य प्रो संगम वर्मा ने अपने विचार रखते हुए बताया कि गोस्वामी जी की प्रमुख ग्रंथ रामचरितमानस में जीवन के समस्त समस्याओं का हल मिलता है और इस ग्रंथ को हर भारतीय को अवश्य पढ़ना और समझना चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि कई बार कई पक्तियो को लेकर विवाद उत्पन्न किया जाता है जैसा कि गोस्वामी जी की कभी मंशा नहीं रही और उज्जैन साधारण को सही मार्ग दिखाने के लिए इस ग्रंथ की रचना किए।

फाउंडेशन की तरफ से उस समय चंद्रयान-3 के सफल लैंडिंग की प्रार्थना ईश्वर से की गई । प्रभुनाथ शाही ने बताया कि मां चंडी के दरबार में उनकी प्रार्थना है कि भारतीय ध्वज को लेकर चंद्रयान की सफल लैंडिंग चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर हो और हम सभी भारतीय वसुधैव कुटुंबकम की भावना से आगे कार्य करते रहें।


Spread the love
hi_INHindi