चंडीगढ़

चंडीगढ़/ माता-पिता की याद में डॉ.सरिता मेहता ने महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल को दान की अलमारियां

Spread the love

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

चंडीगढ़ : विद्याधाम, अमेरिका की संस्थापिका डॉ. सरिता मेहता ने अपने माता-पिता की याद में महर्षि दयानंद पब्लिक स्कूल,एमडीएवी भवन, दरिया, चंडीगढ़ को दो अलमारियां भेंट की। यह अलमारियां उन्होंने स्कूल की वाइस प्रिंसिपल अंजू मोदगिल को सौंपी। ज्ञात हो कि डॉ सरिता मेहता के पिता स्वर्गीय डॉ. जसवंत लाल मेहता ने पंजाब यूनिवर्सिटी के हिस्ट्री डिपार्टमेंट में बतौर प्रोफेसर अपनी सेवाएं दीं। वे सुप्रसिद्ध इतिहासकार रहे हैं जबकि माता स्वर्गीय श्रीमती सवर्ण मेहता एक कुशल गृहिणी थीं।

विद्याधाम, अमेरिका पिछले कई वर्षों से भारतीय संस्कृति एवं मूल्यों को बढ़ावा दे रहा है। इसी कड़ी में डॉ सरिता मेहता ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा के प्रसार के लिए भी कार्य कर रही हैं। वह जाने-मानी साहित्यकार भी हैं। समय-समय पर स्कूल को आर्थिक मदद भी देती रहती हैं।

प्रिंसिपल डॉ विनोद शर्मा ने बताया कि विद्यालय नो प्रॉफिट नो लॉस पर कार्य करता है। यह स्कूल विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्र में रह रहे बच्चों के लिए बनाया गया है। उनका प्रयास विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया करवाना है। इसी दिशा में मदद के लिए कई हाथ बढ़ते हैं। उन्होंने डॉ सरिता मेहता द्वारा स्कूल के विकास में दिए जा रहे योगदान की प्रशंसा की ओर उनका आभार व्यक्त किया।


Spread the love
hi_INHindi