अररिया

अररिया/ फारबिसगंज के शहबाजपुर में शिक्षाविद भोला नाथ झा का हुआ निधन : शोकाकुल हुए परिजन

Spread the love

✍️ अंकित सिंह, भरगामा (अररिया)

फारबिसगंज (अररिया) : प्रखंड के शहबाजपुर गांव निवासी सह राजकीय मध्य विद्यालय शहबाजपुर के भूतपूर्व प्रधानाध्यापक भोलानाथ झा का रविवार की दोपहर निधन हो गया है। वे काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे चार पुत्र देशबंधु, विशबंधु, दीनबंधु, प्रियबंधु और तीन पुत्री का भरा पूरा परिवार छोड़ गये। उनके निधन की सूचना मिलते हीं लोगों की भीड़ उनके घर पर उमड़ पड़ी। उनके निधन पर जिले के शिक्षाविदों, सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

उनके निधन की सूचना पर अनूप लाल यादव,गोकुल बाबू, सुरेंद्र यादव आदि ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि भोलानाथ झा शिक्षा के प्रति हमेशा समर्पित रहे। उनके निधन से शिक्षा जगत को काफी क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि भोलानाथ झा सेवानिवृत्त होने के बाद भी हमेशा शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने में लगे रहते थे। उनके निधन पर गोकुलनाथ झा, नमन झा, पवन झा, गगन झा, अशोक मिश्रा, अमरीश राहुल, शेखर मिश्रा आदि अनेक लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।


Spread the love

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

hi_INHindi