नजफगढ़ (नई दिल्ली) : रविवार को चित्रांगन चित्रगुप्त पूजा समिति एवं कर्ण कायस्थ महासभा के संयुक्त तत्वावधान में महाकवि पंडित लाल दास का 170 वां जयंती, देवेश्वरी भवन, नङ्गली डेरी में हर्षोल्लास के सङ्ग मनाया गया । कार्यक्रम दोपहर 3 बजे महाकवि पं. लाल दास जी के तैलीय चित्र पर, उपस्थित गणमान्य अतिथियों द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर आरम्भ हुआ । सम्पूर्ण कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया गया।
पहले सत्र में वक्ताओं का व्यक्तव्य और दूसरे सत्र में विगत वर्ष चित्रांगन महोत्सव में नाटक में भाग लिए कलाकारों को सम्मानित करना एवं कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन था।
पहले सत्र के दौरान कार्यक्रम का संचालन कर रहे आशीष नीरज ने सभी का स्वागत एवं आमंत्रित वक्ताओं का अभिवादन किया। वक्ताओं में मुख्य रूप से चित्रांगन स्मारिका समिति के संपादक मुकेश दत्त, कानूनी सलाहकार अजय कुमार, मुख्य अतिथि भगीरथ लाल दास (सचिव – लाल दास जयंती समारोह समिति, खड़ौआ) एवं केकेएम दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सुजीत कुमार शामिल रहे । सभी ने पंडित लाल दास की अभिव्यक्ति के बारे में अपना-अपना व्यक्तव्य रखा।
दूसरे सत्र में विगत वर्ष चित्रांगन महोत्सव में मंचित नाटक- जानकी अग्निपरीक्षा में भाग लिए हुए कलाकारों एवम अतिथियों का स्वागत सम्मान था। सभी को बारी- बारी से मंच पर बुलाकर उपस्थित अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि भगीरथ लाल दास को सीए आशीष नीरज, सुजीत कुमार और मिथिलांगन के पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया।
अंत मे धन्यवाद ज्ञापन आनंद दास गौतम ने किया । उन्होंने अपने व्यक्तव्य में मुख्य अतिथियों का अभिवादन किया एवं मुख्य रूप से सभागार सहयोग हेतु मिथिलांगन का विशेष आभार प्रकट किया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भागीरथ लाल दास, सीए आशीष नीरज, सुजीत कुमार, मुकेश दत्त, अजय कुमार, अनिल कुमार, वरुण कुमार, प्रिया वरुण कुमार, चित्रांगन कोषाध्यक्ष प्रवीण कर्ण, सांस्कृतिक व नाट्यमंच प्रभारी निर्मल निराला, मिथिलांगन के पदाधिकारी राजेश कर्ण, निर्देशक संजय चौधरी, कलाकारों में रचना, अंजली, कनक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
















