चंडीगढ़ (27 फरवरी) : चंडीगढ़ व्यापार मंडल के 02 मार्च को होने वाले चुनावों के बाबत चंडीगढ़ प्रेस क्लब में प्रोग्रेसिव ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन (PTWA) रजिस्टर्ड. सेक्टर 17 के प्रधान वरिंदर गुलरिया और जनरल सेक्रेटरी संदीप चौधरी ने इलेक्शन में हो रही धांधली का इल्जाम लगाते हुए चंडीगढ़ व्यापार मंडल की कमेटी को आड़े हाथों लिया। वरिंदर गुलेरिया ने चुनाव कमेटी द्वारा संजीव चड्ढा का गैरकानूनी पक्ष लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जिस प्रोग्रेसिव संगठन का संजीव चड्डा अपने आप को प्रधान बताकर चंडीगढ़ व्यापार मंडल में प्रधान के पद के लिए नॉमिनेशन फाइल किया है। दरअसल संजीव चड्डा का वह नॉमिनेशन बनता ही नहीं, क्योंकि वह इस हमारी सोसाइटी के प्राइमरी मेंबर भी नहीं है। इसी मसले पर उनके खिलाफ कोर्ट में एक केस चल रहा है, जो कि अब जल्द ही हमारे पक्ष में फैसले के साथ निपटने वाला है। क्योंकि हम जानते हैं कि हम अपने इमानदार और नैतिक तरीके से इलेक्शन करते हैं और साथ ही गलत चीजों का और गलत लोगों का विरोध भी करते हैं। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के पदाधिकारी को हम इसका लिखित और मौखिक रूप से विरोध कर चुके हैं लेकिन उन्होंने हमारा पक्ष सुनकर भी हमारे फेवर में कोई बात नहीं कि उन्होंने हमारे से जो सवाल पूछे हमने उनका जवाब दिया और हमारी तरफ से पूछे कि किसी भी सवाल का उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। हमें चंडीगढ़ व्यापार मंडल के इलेक्शन से कोई सरोकार नहीं है, लेकिन हमारी संस्था का नाम इस्तेमाल करके जो आदमी चंडीगढ़ व्यापार मंडल का गैर कानूनी रूप से चुनाव लड़ रहा है, हम उसका विरोध करते हैं। संदीप चौधरी ने कहा कि चेयरमैन सतपाल गुप्ता, पूर्व प्रधान चिरंजीव, सुनील गुप्ता, पुरुषोत्तम महाजन, रजत मल्होत्रा व दिवाकर सहूंजा ने शिकायत हमारे द्वारा लिखित में भी दिए जाने पर कोई जवाब अभी तक नहीं आया। यहां तक की व्यापार मंडल के अधिकारियों ने प्रोग्रेसिव वेलफेयर संगठन के नाम पर वह लड़ रहा है उसका मेंबरशिप रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट मांगने की जरूरत तक नहीं समझी। मीडिया के सामने सारे साक्ष्य रखते हुए उन्होंने कहा कि आप देख सकते हैं किस तरह से संजीव चढ़ा व्यापार मंडल को गुमराह कर रहा है। या फिर व्यापार मंडल के पदाधिकारी खुद ही इस बात को लेकर गंभीर नहीं है कि गैर कानूनी काम नहीं किया जाना चाहिए। गुलेरिया जी ने कहा कि व्यापार मंडल के लोग नहीं चाहते कि बोलने वाला या अपनी बात को मजबूती के साथ सच्चाई के साथ रखने वाला आदमी उनके साथ आगे बढ़े। मीडिया के समक्ष उन्होंने सभी व्यापारी भाइयों को यह अपील की कि आप उस आदमी को वोट देकर विजय बनाएं जो साफ छवि का और बिना किसी इल्जाम के बिना किसी मुकदमे बाजी इलेक्शन लड़े।