चंडीगढ़

चंडीगढ़/ “भारतीय हलधर किसान यूनियन” ने अवतार सिंह को प्रदेश मुख्य महासचिव किया नियुक्त

Spread the love

चंडीगढ़ : “भारतीय हलधर किसान यूनियन” की पंजाब और चंडीगढ़ इकाई के अध्यक्ष जरनैल सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी की सहमति से खरड़- मोहाली निवासी अवतार सिंह को प्रदेश मुख्य महासचिव नियुक्त किया है। उनकी यह नियुक्ति तुरंत प्रभाव से मान्य हो गई है।

भारतीय हलधर किसान यूनियन” के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यू पी सिंह और पंजाब व चंडीगढ़ ईकाई के अध्यक्ष जरनैल सिंह ने नवनियुक्त मुख्य महासचिव अवतार सिंह को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उन्हें संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी जा रही है। इस आशा और विश्वास के साथ यह अपेक्षा की जाती है कि वो अपने पद, प्रतिष्ठा एवं अपने कर्तव्यों का सदैव निर्वहन पूरी ईमानदारी से करते रहेंगे।

प्रदेश मुख्य महासचिव नियुक्त किए जाने पर अवतार सिंह ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरेंद्र सोलंकी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यू पी सिंह और पंजाब इकाई के प्रधान जरनैल सिंह का आभार जताया। अवतार सिंह ने आश्वासन दिया कि पार्टी की ओर से जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी जा रही है, उसे वो पूरी ईमानदारी से निभाएंगे। प्रदेश में पार्टी का नाम स्थापित करने, पार्टी की मजबूती के लिए वो कोई कमी नही छोड़ेंगे।


Spread the love