News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ अधिवक्ता परिषद ने आर्म्ड फ़ोर्स ट्रिब्यूनल में यूनिट का किया गठन

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

चंडीगढ़ : आर्म्ड फ़ोर्स ट्रिब्यूनल (एएफटी) की अधिवक्ता परिषद यूनिट का गठन कर दिया गया है। कार्यकारिणी के सदस्य समदीश सहदेव ने बताया कि आर्म्ड फ़ोर्स ट्रिब्यूनल (एएफटी) चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश राज्यों को कवर करता है।

इकाई की घोषणा अधिवक्ता पदमकांत द्विवेदी राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय अधिवक्ता परिषद, वकील पीयूष बंसल उपाध्यक्ष अधिवक्ता परिषद की उपस्थिति में की गई ।सहदेव ने बताया कि प्रमोद कुमार शर्मा को अध्यक्ष घोषित किया गया है। एडवोकेट फ़रियाद सिंह विर्क और बलविंदर कौर को उपाध्यक्ष ,कमल कुमार योगी को महासचिव, वैभव पराशर भावना दाता को सचिव नियुक्त किया गया है। संदीप गुप्ता कोषाध्यक्ष, शालिनी अत्री संयुक्त सचिव बनीं।

बताया गया है कि समदीश सहदेव सहित तेरा वकीलों को यूनिट का सदस्य नियुक्त किया गया है। इनमें सोनिया शर्मा, विकास शर्मा, तरुण गुप्ता, वर्षा गहलोत, सुनयना गुप्ता, तुनीत वालिया, हर्ष नेयोल, सुतीक्षण शर्मा, अजय शोरण, मुकेश मेहरा, चेतन सूद, कृपा शंकर, निकिता जैन शामिल है।यूनिट में वर्ष 1992 से 2023 तक अभ्यास करने वाले सदस्य शामिल हैं । इसमें चंडीगढ़, हरियाणा पंजाब और हिमाचल प्रदेश राज्यों के वकीलों की भागीदारी है।