News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ शिवसेना हिंदुस्तान ने स्थापना दिवस को लेकर की अहम बैठक

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

पार्टी का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा :अजय चौहान

चंडीगढ़ : कल शिवसेना हिंदुस्तान चंडीगढ़ प्रदेश की एक एहम बैठक सैनिक भवन, सैक्टर 21, चंडीगढ़ में पार्टी के पंजाब राज्य सचिव एवं चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान के नेतृत्व में पंजाब के हालातों को लेकर और शिवसेना हिंदुस्तान पार्टी के स्थापना दिवस 30 मार्च पर विचार विमर्श करने के लिए रखी गई। जिसमे सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने विचार रखे। इसके इलावा बैठक में पंजाब के बिगड़ते हालात के बारे में भी चर्चा की गई , अजय चौहान ने कहा कि हर साल की तरह इस साल भी पार्टी का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा।

इस मौके पर बोलते हुए पंजाब राज्य सचिव एवं चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान ने कहा कि शिव सेना हिंदुस्तान पार्टी चाहती है कि पंजाब में हिन्दू सिख भाई चारा बरकरार रहे ,किसी प्रकार का माहौल खराब ना हो ,अमन शांति बनी रहे ।
अमित अटवाल ने बताया कि बैठक में चंडीगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राज कुमार वर्मा, प्रदेश महासचिव वरेंद्र सिंह विरदी, प्रदेश मजदूर सेना प्रमुख कृष्ण कुमार चौहान,चंङीगढ सचिव महेंदर राणा, प्रदेश कोश अध्यक्ष कमलेश कुमार, प्रदेश संगठन मंत्री सुखवीर, चंङीगढ उप प्रचारक सुरेन्द्र वर्मा, प्रदेश उप प्रचारक मुकेश, सैक्टर 49 से उप वार्ड प्रमुख अनिल बिड़ला, प्रदेश युवा प्रमुख अजित चौहान, प्रदेश युवा उप प्रमुख अमित अटवाल आदि मौजूद रहे ।