News4All

Latest Online Breaking News

पंचकूला/ विश्वास मैडिटेशन सत्संग का विशेष कार्यक्रम कल

पंचकूला: विश्वास फाउंडेशन के संस्थापक परम पूजनीय गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी का प्रथम निर्वाण दिवस पर 5 मार्च रविवार को विश्वास मैडिटेशन सत्संग के रूप में मनाया जाएगा।

ये कार्यक्रम बी.के.एम विश्वास स्कूल सेक्टर-9, पंचकूला में सुबह 11:00 बजे शुरु होगा और दोपहर 1:00 बजे तक चलेगा। सत्संग के बाद सभी के लिए भोजन प्रसादम की व्यवस्था होगी। इसमें पंचकूला, चंडीगढ़, मोहाली व आसपास के शहरों से गुरुदेव श्री जी के अनुयायी हिस्सा लेंगे।

ये जानकारी देते हुए विश्वास फाउंडेशन की अध्यक्षा सती साध्वी नीलिमा विश्वास ने बताया कि हज़ारों अनुयायिओं की श्रद्धा व आस्था के प्रतीक गुरुदेव श्री स्वामी विश्वास जी, जो पिछले साल 3 मार्च को विश्वास फाउंडेशन के प्रधान कार्यालय डगशाई, हिमाचल प्रदेश में मानव रूपी चोला त्याग कर ईश्वरीय इच्छा से पंचतत्व में विलीन हो गए थे।

गुरुदेव श्री ने दूसरों की सेवा और खुद के लिए साधना, ये दो संदेश के प्रचार-प्रसार के साथ गुरुदेव ने विश्वास फाउंडेशन की स्थापना 1979 में की थी जो निरंतर गुरुदेव श्री के रहते भी और अब उनके बाद भी सेवा-साधना की सोच को आगे बढ़ाया जा रहा है। विश्वास मैडिटेशन सत्संग की जो खश्बू गुरुदेव श्री जी ने फैलाई, देश के विभिन्न हिस्सों में निरंतर बढ़ रही है।