News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/लखनऊ/ चंडीगढ़ के भाजयुमो प्रदेश मंत्री शशांक दुबे ने CM योगी से की मुलाक़ात

चंडीगढ़ /लखनऊ : भाजयुमो की 3 दिवसीय सुशासन यात्रा का प्रतिनिधित्व कर रहे चंडीगढ़ भाजयुमो के प्रदेश मंत्री शशांक दुबे ने भाजयुमो कार्यालय प्रमुख आशीष चौधरी के साथ उत्तर प्रदेश के योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित आवास पर आयोजित बैठक में शामिल होकर चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व किया ।

दरअसल, भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा देश भर में सुशासन यात्रा के माध्यम से केंद्र की मोदी सरकार के साथ ही भाजपा के प्रदेश उभर रहे हैं विकास कार्यो तथा सरकार द्वारा घोषणा जा रही योजनाओं को जनता के बीच रख रही है। भाजयुमो के मंत्री शशांक दुबे ने बताया कि भाजपा ने देश में राष्ट्रवाद, सुशासन और सांस्कृतिक गौरव को फिर से जीवित किया है।
उत्तर प्रदेश में कई वर्षों से हिन्दुओं के आस्था के केंद्र श्री राम मंदिर का भव्य निर्माण किया जा रहा हैं

नवजागरण को मजबूत करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा ने भर्ती के लिए सुशासन यात्रा की परिकल्पना की है।

भाजपा की तीन दिवसीय सुशासन यात्रा शनिवार को लखनऊ पहुंची। इस सुशासन यात्रा में 14 प्रदेशों के 42 प्रतिनिधि आए हैं। यह सुशासन यात्रा 4 फरवरी से शुरू होकर 6 फरवरी तक हुई। भाज्युमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में यात्रा का उद्देश्य चरणबद्ध तरीके से केंद्र व प्रदेश विकासशील ने जो चहुंमुखी विकास किया है, उनकी धारणा दृष्टि है।