News4All

Latest Online Breaking News

अररिया/ जिलाधिकारी की अध्यक्षता में राजस्व एवं भूमि सुधार तथा विभिन्न भू-अर्जन परियोजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धि को लेकर विशेष बैठक आयोजित

अररिया : जिलाधिकारी श्रीमती इनायत खान की अध्यक्षता में राजस्व एवं भूमि सुधार तथा विभिन्न भू-अर्जन परियोजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धि को लेकर, अपर समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, डीसीएलआर, अंचलाधिकारी, राजस्व कर्मचारी एवं संबंधित पदाधिकारियों के साथ समाहरणालय स्थित आत्मन सभाकक्ष में एक समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई। पूर्व बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन को लेकर संबंधित पदाधिकारी से अंचल वार गहन समीक्षा की गई।

इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा कई आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। बैठक में आंतरिक संसाधन के तहत वार्षिक लक्ष्य के विरुद्ध वर्तमान माह तक वाणिज्य कर, परिवहन, खनन, राष्ट्रीय बचत, माप-तौल, विद्युत, मत्स्य, वन, कृषि, जल संसाधन, जिला अवर निबंधक अररिया, अवर निबंधन फारबिसगंज, अवर निबंधन जोकीहाट, सभी नगर परिषद की प्रगति एवं उपलब्धि से विभागवार समीक्षा के क्रम में प्रभारी पदाधिकारी, राजस्व द्वारा अवगत कराया गया।

समाहर्ता महोदया द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्धारित लक्ष्य को हर हाल में पूर्ण करें। बैठक में ऑनलाइन दाखिल खारिज, ऑनलाईन भू-स्वामित्व प्रमाण-पत्र, परिमार्जन, भु-लगान, सैरात, बासगीत पर्चा, भू-अतिक्रमण, जल जीवन हरियाली, आफपरेशन भूमि दखल देहानी, अभियान बसेरा, राज्य सभा/ लोकसभा/ विधानसभा/ विधान परिषद के लंबित आश्वासन/ याचिका/ प्रश्न की अद्यतन स्थिति, सीडब्लूजेसी, उप स्वास्थ्य केंद्र/ अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की भूमि उपलब्धता, जमाबंदी सुधार आदि की गहन समीक्षा की गई।

वही भू-अर्जन परियोजनाओं के तहत भारत-नेपाल सामानान्तर सीमा सड़क परियोजना, अररिया से गलगलिया रेल लाईन परियोजना, एन0एच0-327ई पर आर०ओ०बी० निर्माण, एन0एच0-57ए के चौड़ीकरण परियोजना (नया बाईपास फारबिसगंज), एन0एच0-327ई में अररिया-गलगलिया राष्ट्रीय उच्च पथ का 4-लेन चौड़ीकरण कार्य परियोजना (सिसौना से भजनपुर तक), एन0एच0-57 के मिसिंग प्लॉट संबंधी परियोजना, 52वीं वाहिनी एस०एस०बी० अररिया के नियंत्रणाधीन 13 बी0ओ0पी0 एवं बटालियन मुख्यालय निर्माण परियोजना, 56वीं वाहिनी एस०एस०बी० बथनाहा के नियंत्रणाधीन 17 बी0ओ0पी0 निर्माण परियोजना, महानन्दा बेसिन (फेज-2) अन्तर्गत रतवा नदी पर तटबंध निर्माण परियोजना, अररिया से सुपौल नई बड़ी रेल लाईन निर्माण परियोजना, NH-327E पर रानीगंज बाईपास/सुकेला मोड़ भरगामा वक्र सुधार परियोजना, महानन्दा बेसिन (फेज-4) अन्तर्गत परमान नदी पर तटबंध निर्माण परियोजना के समीक्षा के क्रम में समाहर्ता महोदया द्वारा जिला भू अर्जन पदाधिकारी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।