News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ भाजपा कार्यकर्ताओं को पार्षद मनोनीत करना लोकतंत्र की हत्या और दुर्भाग्यपूर्ण : प्रदीप छाबड़ा

भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोनीत पार्षद के रूप शपथ ग्रहण समारोह का आप करेगी बहिष्कार

चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के सह प्रभारी प्रदीप छाबड़ा ओर अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने प्रशासक द्वारा नगर निगम के पार्षदों के रूप में भाजपा कार्यकर्ताओं के नामांकन को दुर्भाग्यपूर्ण, अनैतिक, अवैध और लोकतंत्र की हत्या करार दिया है।

आज आम आदमी पार्टी के लिए पार्षदों की मीटिंग में एकमत से ये फ़ैसला लिया गया कि पार्टी के पार्षद शपथग्रहण समारोह का रोष प्रकट करते हुए बहिष्कार करेंगे।

आम आदमी पार्टी का ये मानना है कि मनोनीत पार्षदों का उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों जैसे चिकित्सा, इंजीनियरिंग, पर्यावरण आदि में विशेषज्ञता रखने वाले प्रतिष्ठित लोगों का चयन करना है, ताकि वे अपनी विशेषज्ञता सदन में ला सकें। लेकिन निश्चित रूप से सत्ताधारी दल के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को नियुक्त नहीं करना है। इस तरह के नामांकन चंडीगढ़ के मतदाताओं के जनादेश के खिलाफ हैं, जिन्होंने आम आदमी पार्टी को एमसीसी पर शासन करने के लिए वोट दिया था। पहले भाजपा ने छल से अपनी पार्षद को मेयर बनाकर लोकप्रिय जनादेश को भंग कर दिया और अब बिना पात्रता वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को मनोनीत पार्षदों के रूप में मनोनीत कर दिया।

आम आदमी पार्टी शहर के लोगों की आवाज को दबाने के अपने नापाक मंसूबों के लिए प्रशासक के पद का दुरुपयोग कर भाजपा के अनैतिक कदम का कड़ा विरोध करती है।

चंडीगढ़ की जनता 2024 में बीजेपी को सबक सिखाएगी, जैसा कि पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनावों में सभी एबीवीपी उम्मीदवारों को हराकर दिखाया गया है।