News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ दूरदर्शन केंद्र में करवाया गया प्रेस संवाद

समय के अनुरूप अपने आप मे लगातार तकनीकी सुधार कर रहा प्रसार भारती : नेगी

दूरदर्शन का प्रमुख कार्यक्रम जल्द ही ओ.टी.टी प्लैटफ़ार्म पर भी होगा उपलब्ध

चंडीगढ़ : दूरदर्शन चंडीगढ़ की ओर से कल प्रसार भारती में प्रोग्राम का भविष्य- आधुनिकरण और नई तकनीक के विषय पर एक प्रेस संवाद का अयोजन किया गया जिसमें श्री डी.पी.एस.नेगी सदस्य (वित्त एवं कार्मिक) प्रसार भारती, मुख्य व्यकता के तौर पर मौजूद रहे। कार्यकम्र के दौरान प्रसार भारती में बढ़ रही आधुनिकरण और नई तकनीक को लेकर चर्चा की गई जिसमें दूरदर्शन और आकाशवाणी भविष्य में किस प्रकार से नए तकनीकों को अपना कर कार्य करने वाला हैं इस बारे में बताया गया ।


श्री डी.पी.एस. नेगी ने प्रसार भारती में हो रहे बदलावों को बताते हुए कहा कि दूरदर्शन और आकाशवाणी को नई तकनीक से अपडेट किया जा रहा है जिसमें हम एच.डी से हटकर यू.एच.डी पर ज्यादा ध्यान दे रहे क्योंकि आने वाले समय में हर इंसान बेहतर विषय के साथ-साथ बेहतर तस्वीर की गुणवत्ता भी देखना चाहती है इसलिए स्टूडिओ के साथ-साथ केमरा आदि उपकरणों को भी अपडेट किया जा रहा हैं।
उन्होंने ओ.टी.टी प्लैटफ़ार्म का जिक्र करते हुए कहा कि जल्द ही दर्शकों को दूरदर्शक पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ओ.टी.टी प्लैटफ़ार्म पर भी देखने को मिलेगा।