News4All

Latest Online Breaking News

सहरसा/ पर्यावरण दिवस पर NSS के तहत वृक्षारोपण के साथ साथ कई प्रतियोगिताओं का भी किया गया आयोजन

✍️ नवीन कुमार मिश्र, सहरसा

अगुवानपुर के मंडन भारती कृषि महाविद्यालय में किया गया सभी आयोजन


सहरसा : रविवार को अगुवानपुर के मंडन भारती कृषि महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (N. S. S) के तहत पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण के साथ ही साथ विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता, जैसे भाषण एवं पर्यावरण संरक्षण पर कार्यक्रम आदि का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में पर्यावरण से संबंधित आयामों पर कृषि वैज्ञानिक डॉ०आशुतोष सिंह, डॉ०मुकुल कुमार, डॉ०मृणालिनी कुमारी एवं कृषि स्नातक छात्र-छात्राओं द्वारा चर्चा की गई। वर्तमान संदर्भ में यदि देखा जाए तो पर्यावरण संरक्षण आज विश्व के सम्मुख विद्यमान सर्वाधिक ज्वलंत और जटिल समस्याओं में अग्रणी है। वर्तमान में मनुष्य के समक्ष अस्तित्व का प्रश्न मुँह बाए खड़ा है। पृथ्वी के कवच ओजोन गैस से लेकर पेड़ -पौधे, पशु-पक्षी आदि सभी मनुष्य की उपभोक्तावादी संस्कृति का शिकार शिकार हो रहें हैँ। इसके परिणामश्वरूप पेड़-पौधों एवं जीव -जंतुओं की कुल ज्ञात प्रजातियों में से 11000 प्रजातियाँ विलुप्ती की कगार पर है और लगभग 1000 प्रजातियाँ तो विलुप्त हो चुकी है।

प्राचार्य डॉ०उमेश सिंह ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण की गतिविधियों को हमलोगों को दिनचर्या का अंग बनाया जाना चाहिए। सभी को एकजुट हो कर यह प्रयास करना चाहिए कि प्रदूषण के स्तर में संतुलन बना रहे।

अंततः यह कहा गया कि प्रकृति का संरक्षण ही मानव के स्वरुप एवं दीर्घजीवी होने की गारंटी है। आवश्यकता केवल इस बात की है कि मनुष्य जाने-अंजाने प्रकृति के लिए विनाशकारी सिद्ध हो चुकी गतिविधियों का ईमानदारीपूर्वक परित्याग करें और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कार्य करें।

धन्यवाद ज्ञापन डॉ० मुकुल कुमार के द्वारा किया गया।