News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ “हुनर हाट ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का एक आदर्श उदाहरण है”: नकवी

राज्यपाल, पंजाब श्री बनवारीलाल पुरोहित ने चंडीगढ़ में हुनर हाट का किया उद्घाटन

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी के साथ राज्यपाल ने किया स्टालों का दौरा

“यह बहुत खुशी की बात है कि हुनर हाट के माध्यम से महिला सशक्तिकरण भी किया जा रहा है”: पुरोहित

 

चंडीगढ़ : पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री बनवारीलाल पुरोहित ने केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ कल सेक्टर 17, चंडीगढ़ में आयोजित हुनर हाट का दौरा किया।

इस अवसर पर बोलते हुए, श्री नकवी ने कहा, “यह 39वां हुनर हाट है जिसके लिए चंडीगढ़ आयोजन स्थल है। हुनर हाट हमारी विरासत, संस्कृति और व्यंजनों को प्रदर्शित करने का एक आदर्श मंच है। यह देश भर के कारीगरों को एक साझा मंच प्रदान करता है। हुनर हाट से 8.5 लाख से अधिक कलाकार और शिल्पकार जुड़े हैं।

जमीनी स्तर के विकास के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, श्री बनवारीलाल पुरोहित ने कहा, “राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने कहा था कि भारत तब तक विकसित नहीं हो सकता जब तक हम भारत के गांवों का विकास नहीं करते। गांधीजी ने हमेशा देश के समग्र विकास की प्रक्रिया में ग्रामोद्योग अर्थात हस्तशिल्प और कुटीर उद्योगों की भूमिका की पुरजोर वकालत की। हमारे राष्ट्रपिता के इस दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए, हुनर हाट ने भारत के कारीगरों / शिल्पकारों को अपनी विशेषज्ञता दिखाने और रोजगार के अवसर तलाशने के लिए एक मंच प्रदान किया है।

श्री बनवारीलाल पुरोहित ने यह भी कहा, “हुनर हाट में भाग लेने वाले 50 प्रतिशत से अधिक कारीगर महिलाएं हैं और बड़ी संख्या में महिला स्वयं सहायता समूह हुनर हाट से जुड़े हैं। यह देखना वाकई खुशी की बात है कि हुनर हाट इतनी बड़ी संख्या में महिलाओं को सशक्त बना रहा है।”

श्री बनवारीलाल पुरोहित ने श्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ स्टालों का भी दौरा किया और हुनर हाट द्वारा लाए गए भोजन, संस्कृति और व्यंजनों की विविधता के साथ-साथ शिल्प कौशल की सराहना की।