News4All

Latest Online Breaking News

पंचकूला/ पंजाब के लोगों ने माफियाराज खत्म कर आम आदमी की सरकार बनाई : डा. सुशील गुप्ता

पंजाब में आप की शानदार जीत पर आप नेता के घर जोरदार जश्र

राज्य में 92 सीटें जीतने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को लड्डू खिलाकर बधाई दी व ढोल की थाप पर भंगड़ा भी डाला

कई कई सालों से बारी बारी से सत्ता पर काबिज रहीं पार्टियों का विकल्प बन रही है आम आदमी पार्टी : योगेश्वर शर्मा

पंचकूला : आम आदमी पार्टी हरियाणा  के प्रभारी एवं दिल्ली से राज्यसभा सांसद डा. सुशील गुप्ता का कहना है कि पंजाब के लोगों ने नशे के कारोबारियों, रेत व केबल माफियों का राज खत्म कर आम जनता का राज ला दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने दिल्ली के अरङ्क्षवद केजरीवाल मॉडल और उनकी कही बात पर भरोसा कर राज्य के एक नेक और ईमानदार व्यक्ति भगवंत मान के हाथों में पंजाब की जो कमान सौंपने का काम किया है,आप उसमें लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी। उन्होंने कहा कि इसका सीधा सीधा असर आने वाले समय में हरियाणा में भी देखने को मिलेगा और जल्दी ही कई बड़े नेता आप का हरियाणा में दामन थाम सकते हैं।

इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के आवास पर एक दूसरे का लड्डू खिलाकर मूंह मीठा करवाया और ढोल की थाप पर जोरदार भंगड़ा डालते हुए अरविंद  केजरीवाल और भगवंत मान की जय जयकार भी की।

 

कल यहां उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए आप नेता ने कहा कि धीरे धीरे देश भर में बदलाव की व्यार चलने लगी है और दूसरी पार्टियों को अपना व्यवहार व काम काज करने का तौर तरीका बदलना पड़ेगा अन्यथा आम आदमी बदल देगा। दूसरी पार्टियों के नेताओं को यह बात अच्छे से समझनी पड़ेगी कि अब आप आम आदमी को छल नहीं पाओगे,क्योंकि जनता नेताओं से उनके कामकाज का हिसाब मांगने लगी है। उन्होंने दावा किया कि इसी साल गुजरात और हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनावों में भी आप का प्रदर्शन देखने को मिलेगा।

आप के उत्तरी हरियाणा जोन के सचिव योगेश्वर शर्मा ने पंजाब में पार्टी की जीत पर राज्य की जनता,दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब प्रभारी जरनैल ङ्क्षसह, सह प्रभारी राघव चड्ढ़ा व मुख्यमंत्री चेहरा भगवंत मान को बधाई दी है। पार्टी का कहना है कि पार्टी की यह जीत आम आदमी की जीत तो है ही साथ ही राज्य में से भ्रष्टाचार,विभन्न प्रकार के माफियाराज,परिवारवाद  को खत्म करने करने की दिशा में जनता का फैसला है, जिसके लिए आप पर भरोसा करने के लिए राज्य की जनता का आभार है। उन्होंने कहा कि आप पंजाब में जनता द्वारा उस पर दिखाये गये विश्वास पर खरा उतरने के लिए पूरा जोर लगायेगी। धीरे धीरे आप का काफिला बढ़ रहा है,क्योंकि लोग अब आप को कई कई सालों से सत्ता पर काबिज रहीं पार्टियों के विकल्प के तौर पर देखने लगें हैं। क्योंकि इन दलों ने लोगों की भलाई करने की वजाये अपना ही विकास किया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पंजाब में लोगों का कांग्रेस,अकालीदल,भाजपा जैसे दलों से भरोसा टूट चुका है और उन्होंने आप को उनके विकल्प के तौर पर चुना है, उसी प्रकार आने वाले समय में हरियाणा, हिमाचल प्रदेश व गुजरात में भी आप इन बड़े दलों का विकल्प बनेगी।

इस अवसर पर पंचकूला जिला आप के चेयरमैन राहुल भारतीय ने कहा कि कहा कि आप के राष्ट्रीय संयोंजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा भगवंत मान ने मतदान से पहले ही यह दावा कर दिया था कि आप राज्य में सरकार बनायेगी, उनका यह दावा आप कार्यकर्ताओं की ओर से जमीनी स्तर पर किये गये काम के आधार पर किया गया था। बाद में उन्होंने यह बात कई चैनलों को लिखकर भी दी थी। उन्होंने कहा कि आप के मुख्यमंत्री पद के चेहरे भगवंत मान ने भी अपनी राजनीतिक क्षमता का परिचय देते हुए कहा था कि बादल परिवार व उससे संबंधितक पांचों सदस्य अपनी अपनी सीटों पर चुनाव हारेंगे तो उनकी यह बात भी सत्य हो गई। उन्होंने कहा कि अब आप का पूरा फोकस हरियाणा पर होगा और आने वाले समय में आप पूरी मजबूती के साथ प्रदेश में होने वाले निकाय चुनावों में न सिर्फ उतरेगी बल्कि अच्छा प्रदर्शन भी करेगी।

आप कालका के संगठन मंत्री ईश्वर सिंह ने कहा कि आने वाले दिनों में आप कालका में निकाय चुनावों में अन्य दलों के मुकाबले बेहतरीन प्रदर्शन करेगी। इस अवसर पर पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष बख्शी, आप जिला पंचकूला के युवा प्रधान आर्य ङ्क्षसह, जिला आप प्रधान संजय राठी व्यापार प्रकोष्ठ के उपप्रधान अजय गुप्ता भी उपस्थित थे।