चंडीगढ़/ आप ने संगठन को मजबूत करते हुए तीन अहम पदों के लिए पदाधिकारियों की की घोषणा
![](https://news4all.co.in/wp-content/uploads/2020/10/feturedimagee.jpg)
: न्यूज़ डेस्क :
भारी जनसमर्थन की बदौलत आप नगर निगम चुनाव में रचेगी इतिहास : जरनैल सिंह
चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी की चंडीगढ़ इकाई ने पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत बनाते हुए तीन महत्वपूर्ण नियुक्तियां की हैं। शुक्रवार को पंजाब व चंडीगढ़ के प्रभारी व दिल्ली से विधायक जरनैल सिंह द्वारा जारी सूची के अनुसार पूर्व केंद्रीय मंत्री व आम आदमी पार्टी के वरिष्ट नेता हरमोहन धवन के बेटे विक्रम धवन को पार्टी का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं चंडीगढ़ पुलिस से सेवानिवृत्त डीएसपी विजयपाल सिंह को महासचिव तथा पंजाब नेशनल बैंक के पूर्व मैनेजर पी. पी. घई को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। इस मौके पर विधायक जरनैल सिंह ने बताया कि जल्द ही पार्टी के अन्य पदों पर भी नए नामों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि जिस प्रकार आम आदमी पार्टी को चंडीगढ़ में भारी जन समर्थन मिल रहा है, उस से नगर निगम चुनाव में कांग्रेस और भाजपा का सूपड़ा साफ होना तय है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कामों से प्रभावित होकर लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसलिए चंडीगढ़ में आने वाले नगर निगम चुनाव में आप को ऐतिहासिक जीत मिलना तय है।