चंडीगढ़/ रामदरबार में आप कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान आप में शामिल की हुए कई लोग
![](https://news4all.co.in/wp-content/uploads/2020/10/feturedimagee.jpg)
: न्यूज़ डेस्क :
चंडीगढ़ : रामदरबार में आम आदमी पार्टी चंडीगढ़ के कालौनी सेल महासचिव इकबाल कुरैशी जी द्वारा प्रदेश संयोजक श्री प्रेम गर्ग, प्रदेश संगठन मंत्री विक्रम सिंह पुंडीर, प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मौहम्मद वाहिद, वार्ड अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह वीरू एवं आशा दलीप कुमार जी आप नेता हरजिंदर सिंह बावा की उपस्थिति में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया।
प्रदेश कालौनी सैल महासचिव इकबाल कुरैशी ने कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा हम सब मिलकर अरविंद केजरीवाल एवं आम आदमी पार्टी की विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं, क्यों आज हर आम आदमी बड़ी उम्मीद से आम आदमी पार्टी की तरफ़ देखता है जिसका सबसे बड़ा कारण आम आदमी पार्टी की दिल्ली सरकार के द्वारा मूलभूत सुविधाओं में किया गया अभूतपूर्व कार्य है, एवं साथ ही साथ बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य पर जो कार्य दिल्ली सरकार कर रही है उसकी तारीफ दुनिया भर में हो रही है।
प्रदेश संयोजक प्रेम गर्ग ने स्थानीय निवासियों को बताया आज पुरे शहर भर में अरविंद केजरीवाल सरकार के कार्यों से प्रभावित होकर हर रोज लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं, आज आप सभी साथियों को आम आदमी पार्टी में शामिल होने पर ढेर सारी शुभकामनाएं, हम आप सभी से ये वादा करते हैं कि नगर निगम में आने के बाद हम चंडीगढ़ शहर में भी दिल्ली की तर्ज पर शहरवासियों को सुविधाएं उपलब्ध कराने का कार्य करेंगे ।