News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ शिवसेना हिंदुस्तान ने पाकिस्तान का झंडा जला कर किया रोष प्रदर्शन किया

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

 

भारत सरकार पकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाए ताकि पाकिस्तानी सरकार हिंदुओं और हिंदुओं के मंदिरों की सुरक्षा को यकीनी बनाए : अजय सिंह चौहान

चंडीगढ़ : शिवसेना हिंदुस्तान ने पंजाब राज्य सचिव एवं चंडीगढ़ प्रदेश प्रमुख अजय सिंह चौहान के दिशा निर्देश अनुसार, पाकिस्तान में मुस्लिम लोगों द्वारा श्री गणेश मंदिर तोड़े जाने की शर्मनाक घटना के विरोध में चंडीगढ़ में अलग अलग स्थानों पर पाकिस्तान का झंडा जला कर रोष प्रदर्शन किया ।

मलोया में वार्ड प्रमुख सुखवीर कुमार और समस्त वार्ड ने भारी संख्या में एकात्रित हुए स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर रोष प्रदर्शन किया और बाद में पाकिस्तान का झंडा भी जलाया गया।

इसके बाद शाम को चंडीगढ़ के सेक्टर 49 सी मे भी, प्रदेश उप प्रमुख डा. राज कुमार वर्मा ने 49 की वार्ड इकाई के साथ मिलकर रोष प्रदर्शन करते हुए 49/50 की लाइटों पर जाकर पाकिस्तान का झंडा जलाया।

इस अवसर पर बोलते हुए अजय सिंह चौहान ने कहा कि इस घिनौनी घटना की जितनी निंदा की जाए बहुत ही कम है। इससे यह बात यकीनी है कि पकिस्तान में अल्पसंख्यक धर्म सुरक्षित नहीं है। हिंदुओं के मंदिर सुरक्षित नहीं हैं। मैं भारत सरकार से यह मांग करता हूं कि पकिस्तान पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाए ताकि पाकिस्तानी सरकार हिंदुओं और हिंदुओं के मंदिरों की सुरक्षा को यकीनी बनाए और भविष्य में ऐसी घटनाएं न हो इसके लिए पाकिस्तानी सरकार सख्त कदम उठाए।

इस अवसर पर चङीगढ उप प्रमुख बुध पाल, चङीगढ महा सचिव वीरेन्द्र सिंह विरदी,चङीगढ युवा उप प्रमुख अमित अटवाल,वाङ प्रमुख राजकुमार पारचे,उप प्रमुख अनिल बिडला, चङीगढ प्रचारक सुरेन्द्र वर्मा, वाङ नं 7 के प्रभारी संजय गुप्ता, उप प्रभारी मुना लाल, वाङ नं 7 के प्रमुख ओम फिरोज राजपुत, उप प्रमुख प्रकाश चदं, मोली जागरा के ब्लोक प्रमुख पप्पू लाल, मोली जागरा के युवा प्रमुख सुभम, धर्मपाल, मलोया के प्रमुख सुखबीर, सोनु, वार्ड 5 प्रभारी कमलेश कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों उपस्थित रहे ।