News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ भाजपा के द्वारा लोगों को भ्रमित किया जा रहा है : युवा कांग्रेस

: न्यूज़ डेस्क :

 

चंडीगढ़ : भाजपा नेताओ द्वारा सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें डालते हुए बीते दिनों भाजपा नेताओ पर हुए हमले की तार को युवा कांग्रेस के साथ जोड़ने पर चंडीगढ़ युवा कांग्रेस के महासचिव विनायक बंगीआ और युवा नेता सुनील यादव ने भाजपा नेताओ को आड़े हाथ लेते हुए पूछा की सत्ता में होते हुए भी जाँच के नाम पर अपने सैकड़ो कार्यकर्ताओ को इक्ठा कर प्रदर्शन की राजनीती क्यों कर रही है ?

युवा कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद से सवाल किया कि आप खुद कहां थे जब आपकी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मेयर पर हमला हो रहा था। जब आप की आपके लोगो को जरूरत थी तब आप पूरे परिदृश्य से खुद कहा गायब थे ? बीजेपी प्रधान अरुण सूद अपनी कुंठा का प्रदर्शन खुद कर रहे है। जिनका अपने खुद के संगठन में कोई पकड़ नही है। वह खुद माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे है और किसान समर्थको के बीच छुपे असामजिक तत्वों को तलाशने में जो चंडीगढ़ पुलिस असमर्थ रही है उसकी उच्चस्तरीय जाँच होनी चाहिए ।

भाजपा के मेयर रविकांत शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद को इस बात का अभास होना चाहिए कि केंद्र में उनकी सरकार है और स्थानीय सांसद भी भाजपा की हैं। तो चंडीगढ़ प्रशासन, केंद्र के सीधे नियंत्रण में है, वे स्थानीय पुलिस के खिलाफ कैसे विरोध कर सकते हैं जो तकनीकी रूप से उनके अधीन है। यह आपकी सरकार और प्रशासन है जनता को भर्मित करने के लिए इस तरह के हथकंडे न आजमाएं उन्हें यह भी याद रखना चाहिए कि किसानों का उनकी सरकार द्वारा किए गए भारी नुकसान को रोकने के लिए और चंडीगढ़ में किसानो के मौजूदा विरोध को देखते हुए कृषि विरोधी कानूनों को निरस्त करने के लिए केंद्र सरकार से सिफारिश करने की आवश्यकता है।