News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ भाजपा नेता अवि भसीन लगातार कर रहे जनसमस्याओं को सुलझाने का प्रयास

✍️ मनोज शर्मा, चंडीगढ़

 

फैदा गांव की समस्याओं के निवारण हेतु अवि भसीन ने मेयर से की मुलाक़ात

 

चंडीगढ़ :  फैदा गांव की विभिन्न समस्याओं के निवारण हेतु भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ के मंडल 21 के अध्यक्ष अवि भसीन की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर रविकांत शर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने गांव के लोगों की परेशानियों को लेकर चिंता जताई और रूके हुए सभी विकास कार्यों को जल्द पूरा करवाने की मांग की।

अवि भसीन ने जारी एक बयान में बताया कि उन्होंने मेयर रवि कांत शर्मा को फैदा गांव की समस्याओं के बारे में मिल कर अवगत करवाया और बताया कि कैसे फैदा गांव में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। जिसके चलते आए दिन यहां के निवासियों को विभिन्न समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है।

अवि भसीन ने बताया कि गांव की मुख्य तीन बड़ी समस्याए है इनमें प्रमुख समस्या धीमी गति से पेवर ब्लॉक लगाया जाना है। गांव का हर आदमी पेवर ब्लॉक की धीमी गति से चल रहे कामों से परेशान है। वहीं दूसरी परेशानी फैदा गांव में पाने के पानी की सबसे बड़ी किल्लत है। ट्यूबवेल के अभाव के कारण गांव के लोगों को पीने के पानी के लिए रोज दो-चार होना पड़ता है। वही फैदा गांव में स्ट्रीट लाइट्स की कमी के कारण पूरा गांव अंधेरे में डूबा रहता है। सड़कों पर आने-जाने वाले लोगों को इन अंधेरों की वजह से हमेशा चोर उच्चकों एवं अप्रिय घटनाओं से खतरा बना रहता है।

अभी भसीन ने बताया कि फैदा गांव के लोग भारी संख्या में उनसे अपनी समस्याओं को लेकर आए थे। मंडल 21 का अध्यक्ष होने के नाते उन्होंने गांव वालों की समस्याओं को सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि वे निवारण हेतु स्वयं अपने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों के साथ मेयर से एक अहम बैठक करेंगे और जल्द ही उन्हें परेशानियों से छुटकारा दिलवाने की कोशिश करेंगे।

अवि भसीन ने कहा कि उनके मंडल में किसी भी समस्या के लिए लोग उनसे प्रत्यक्ष रूप से उनके कार्यालय में कभी भी आकर अपनी समस्या बता सकते हैं। वे अपने मंडल के विकास कार्यों व समस्याओं को हल करने के लिए सदैव प्रतिबंध है और इसके लिए वे सदा प्रयासरत रहेंगे।
भसीन ने बताया कि गांव की समस्याओं को जानने के लिए उन्होंने रविवार को खुद गांव का दौरा किया और समस्याओं को देखा व जाना। जिसके उपरांत वे चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर रवि कांत शर्मा से मिले। मेयर ने उसी समय संबंधित अधिकारियों को बुलाकर फैदा गांव की समस्याओं को जल्द से जल्द दूर करने के आदेश दिए है।

इस प्रतिनिधिमंडल में अवि भसीन के साथ सुच्चा सिंह, जरनैल सिंह, संदीप कुमार व भरत भूषण भारद्वाज भी उपस्थित थे।