News4All

Latest Online Breaking News

चंडीगढ़/ शिव सेना के राष्ट्रीय संगठक अशोक तिवारी के चंडीगढ़ पहुंचने पर शिव सैनिकों ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

✍️ सोहन रावत, चंडीगढ़

 

नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों को लेकर हुई बैठक, 35 वार्डों पर चुनाव लड़ेगी शिव सेना

 

चंडीगढ़ : शिवसेना के 55वें स्थापना दिवस पर मंगलवार को चंडीगढ़ पहुंचे शिवसेना के राष्ट्रीय संगठक अशोक तिवारी का शिव सेना, चंडीगढ़ के पदाधिकारियों ने धनास स्थित कार्यालय में गर्मजोशी से स्वागत किया तथा केक काटकर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर शिव सेना, चंडीगढ़ के स्टेट प्रेसिडेंट परमजीत सिंह राजपूत, पंजाब कार्यकारिणी अध्यक्ष हरीश सिंगला, सोनी गर्ग और शिव सेना चंडीगढ़ के सभी वरिष्ठ पदाधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे।

शिव सेना के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय संगठक अशोक तिवारी के साथ एक अहम बैठक की। जिसमें चंडीगढ़ के स्टेट प्रेसिडेंट परमजीत सिंह राजपूत ने शहर के विभिन्न मुद्दों व समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया तथा साथ ही चंडीगढ़ में शिव सैनिकों की बढ़ती सक्रियता के बारें में विस्तार से बताया गया। राजपूत ने आगामी नगर निगम चुनावों की रणनीति पर चर्चा करते हुए बताया कि शहर में भाजपा के कुशासन को समाप्त करने के लिए शिव सेना इस बार 35 वार्डों पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा शासित चंडीगढ़ में लोगों के सामने समस्याओं का अंबार लगा हुआ है उसके निवारण के लिए शिव सेना, चंडीगढ़ समय समय पर प्रशासन को अवगत करवाती रहती है और समस्याओं के निवारण के लिए कई बार शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन भी करती रही है।

इस बैठक में शिव सेना के राष्ट्रीय संगठक अशोक तिवारी ने सभी बातों को सुना और शिव सेना, चंडीगढ़ के प्रयासों की जमकर सराहना की। तिवारी ने आश्वासन दिया कि वह हर प्रकार की शिव सेना के कार्यकर्ताओं की सहायता के लिए तैयार हैं। उन्होंने पार्टी के क्रियाकलापों पर संतोष जाहिर करते हुए कहा कि इस बार शिव सेना चंडीगढ़ में बहुमत के साथ बड़ी पार्टी के रूप में उभरेगी।