News4All

Latest Online Breaking News

फारबिसगंज/ 18 साल की उम्र में ही अच्छे समाजसेवी के रूप में अलग पहचान बना चुका प्रभात

: न्यूज़ डेस्क :

 

कई बड़े राजनेता, पत्रकार, पदाधिकारी आदि भी प्रभात के आग्रह पर कर चुके हैं लोगों की मदद

फारबिसगंज (अररिया) : प्रखंड क्षेत्र के अड़राहा निवासी 18 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात यादव मदद करने के लिए ही जाना जाता है। दिन हो या रात आप उनको कॉल कीजिये, वह आपके सेवा में हाजिर रहेगा। अपने क्षेत्र में हर समस्या के लिए वह आवाज उठाता है। बैनर पर खुद का फ़ोन नंबर 8210281133 जारी कर दिया है ताकि जिनको भी मदद चाहिए बेझिझक कॉल करे।

कोरोना महामारी के पहली लहर में पूरे देश मे लॉकडाउन लगाया गया था तब फंसे मजदूरों के मदद के लिए भी प्रभात आगे आया। खुद प्रभात गरीब परिवार से है, सोनू सूद जैसे उनके पास पैसा नहीं है लेकिन सोनू सूद से कम दिल नहीं है। फंसे मजदूर के मदद के लिए ट्विटर ,फेसबुक आदि सोशल मीडिया के माध्यम से वहाँ के सांसद, विधायक, जिलाधिकारी और अन्य सामाजिक कार्यकर्ता से मजदूरों को मदद दिलवाया। अभी देश मे कोविड-19 का दूसरा लहर चल रहा है। कोविड-19 का दूसरा प्रहार पहले से कहीं अधिक मारक है। कोरोना के शिकार लोगों की तादाद एक बार फिर अपना कीर्तिमान हर रोज भंग करने पर आमादा है। लोग हॉस्पिटल में भर्ती हो तो जाते है लेकिन किसी को बेड नहीं मिलता तो किसी को ऑक्सीजन।

प्रभात वरिष्ठ पत्रकार, अधिकारियों, क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के सहायता से जरूरतमंद लोगो की मदद कर रहे है। प्रभात यादव ने अररिया, पूर्णिया, कटिहार, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा ,गया, पटना सहित अन्य जिलों में भी लोगो तक वेंटिलेटर बेड, दवाई, रेमडिसिवीर इंजेक्शन, ऑक्सीजन सिलेंडर प्लाज्मा, ब्लड का मदद पहुँचा रहा है।

प्रभात ने बताया कि शनिवार को जब मैंने मदद के लिए फेसबुक पोस्ट किया और वरिष्ठ पत्रकार रविश कुमार से अनुरोध किया तो उसने भी मदद करने की कोशिश किये और पुर्णिया जिला के धमदाहा अपर अनुमंडल पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार सज्जन सर ने मरीज को मदद किया।